बलरामपुर में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या:लोगों की बात सुनकर पति भड़का, हाथ-मुक्कों, लात और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पति गिरफ्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पुलिस ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। यह मामला सामरीपाठ थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, सामरीपाठ थाने में एक महिला की संदिग्ध मौत की जांच चल रही थी। जांच में सामने आया कि ग्राम लक्ष्मणपुर का रहने वाला अर्जुन राम उर्फ टॉवर नगेसिया (36) अपनी पत्नी बजन्ती बिरिजिया के चरित्र पर शक करता था। जानकारी के अनुसार, 10 जून को पति-पत्नी दोनों अलग-अलग टाटीझरिया साप्ताहिक बाजार गए थे। लौटते समय कुछ लोगों ने अर्जुन को बताया कि उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ पकरी पेड़ के नीचे देखी गई है। यह सुनकर अर्जुन मौके पर पहुंचा और अपनी पत्नी को देखकर उसका गुस्सा भड़क गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ हाथ-मुक्कों, लात और डंडे से बेरहमी से मारपीट की। गंभीर चोटों के कारण महिला की हालत बिगड़ गई और 11 जून को उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में हत्या के सबूत मिलने के बाद आरोपी पर मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 13 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की आगे जांच जारी है।

More From Author

जमीन कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत ली,प्रधान-आरक्षक सस्पेंड,VIDEO:काम नहीं होने पर पैसे वापस मांगा, कांस्टेबल बोला-एसपी से शिकायत कर मुझे लाइन अटैच करा दो

दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता और पत्रकार गिरफ्तार:समझौते के नाम पर 1.30 लाख वसूली का आरोप, पहले भी तीन आरोपी जा चुके हैं जेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *