सूरजपुर पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले:कई थाना प्रभारियों का तबादला, डीआईजी एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने जारी किए आदेश

सूरजपुर जिले में पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डीआईजी एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत कई थाना एवं चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा को जयनगर थाना प्रभारी, निरीक्षक राजेंद्र साहू को रामानुजनगर थाना प्रभारी और निरीक्षक बृजेश सिन्हा को भटगांव थाना प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह को भटगांव थाना प्रभारी पद से हटाकर शिकायत शाखा, पुलिस कार्यालय में पदस्थ किया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक गंगासागर पैकरा को रामानुजनगर से चौकी प्रभारी सलका की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, सहायक उपनिरीक्षक गुड्डू कुशवाहा को सलका चौकी से थाना प्रेमनगर और उपनिरीक्षक सरफराज अहमद को रक्षित केंद्र सूरजपुर से चौकी प्रभारी खड़गवां पदस्थ किया गया है। एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

More From Author

ब्रिटेन में सोशल मीडिया पर बैन जल्द:16 साल से कम उम्र के बच्चों ‎की पहुंच सीमित करने पर विचार‎, 76% लोग इसके समर्थन में

जमीन कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत ली,प्रधान-आरक्षक सस्पेंड,VIDEO:काम नहीं होने पर पैसे वापस मांगा, कांस्टेबल बोला-एसपी से शिकायत कर मुझे लाइन अटैच करा दो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *