दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता और पत्रकार गिरफ्तार:समझौते के नाम पर 1.30 लाख वसूली का आरोप, पहले भी तीन आरोपी जा चुके हैं जेल

रायपुर में सिलयारी की नाबालिग से दुष्कर्म मामले में अपराध को दबाने और समझौते के नाम पर कथित वसूली के आरोपों के बीच धरसींवा पुलिस ने कांग्रेस नेता सूरज ठाकुर और पत्रकार सैफी खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों ने आरोपी पक्ष से रकम लेकर मामले को सेटल कराने में भूमिका निभाई थी। पुलिस के अनुसार दुष्कर्म प्रकरण को दबाने के लिए कुल 1.30 लाख रुपए का लेन-देन हुआ था। जांच में सामने आया कि राशि ऑनलाइन माध्यम से ट्रांसफर की गई थी। साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पहले पीड़िता के दादा समेत तीन जा चुके हैं जेल इस मामले में पुलिस इससे पहले पीड़िता के दादा और दो कथित बिचौलियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज चुकी है। आरोप है कि पीड़िता के दादा ने ही आरोपी पक्ष से समझौते के लिए रकम ली थी। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लाख रुपए नकद भी बरामद किए थे। वीडियो और ऑडियो के बाद बदली जांच की दिशा 18 अप्रैल 2026 को दर्ज इस मामले में शुरुआती जांच के दौरान नाबालिग ने अपराध से इनकार किया था। इसके चलते प्रकरण बंद करने की तैयारी थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर वीडियो और ऑडियो सामने आए, जिसके बाद पुलिस ने जांच दोबारा शुरू की। नई जांच में पहले दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार हुए। इसके बाद जांच आगे बढ़ी तो मामले को दबाने के लिए कथित सौदेबाजी और रकम के लेन-देन की परतें खुलने लगीं। पुलिस का दावा है कि उसके पास रकम लेने से जुड़े वीडियो सबूत भी मौजूद हैं। आयोग मामले में पाक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम और अन्य कानूनी प्रावधानों के पालन की समीक्षा भी करेगा। जांच जारी, और बढ़ सकती है कार्रवाई पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में वित्तीय लेन-देन, कथित बिचौलियों के नेटवर्क और अन्य लोगों की भूमिका की जांच अभी जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

More From Author

बलरामपुर में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या:लोगों की बात सुनकर पति भड़का, हाथ-मुक्कों, लात और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, पति गिरफ्तार

PM मोदी फ्रांस पहुंचे, आज राष्ट्रपति मैक्रों से मिलेंगे:G7 समिट के दौरान 17 जून को ट्रम्प के साथ मीटिंग, 16 महीने बाद पहली मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *