पूर्व पत्रकार तरुण तेजपाल सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में दोषी:बॉम्बे हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा; 2013 में साथी पत्रकार ने आरोप लगाया था

बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को तहलका मैगजीन के पूर्व एडिटर इन चीफ तरुण तेजपाल को सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में दोषी करार दिया है। उन्हें मई 2021 में ट्रायल कोर्ट ने बरी कर दिया था। गोवा बेंच की जस्टिस डॉ. नीला गोखले और जस्टिस अमित जामदार की बेंच ने तीन दिन की अंतिम सुनवाई के बाद 30 जुलाई को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। दरअसल, 7-8 नवंबर 2013 में तहलका की साथी महिला पत्रकार ने तरुण तेजपाल पर गोवा में थिंकफेस्ट इवेंट के दौरान एक होटल की लिफ्ट में सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। ईमेल लीक होने के बाद मामला सार्वजनिक हुआ, जिसके बाद तेजपाल ने इस्तीफा दे दिया और उन्हें 30 नवंबर, 2013 को गिरफ्तार किया गया था। जुलाई 2014 में उन्हें जमानत मिली और 2017 में ट्रायल शुरू हुआ। मई 2021 में गोवा की ट्रायल कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया था। 2021 में ट्रायल कोर्ट ने बरी किया था ट्रायल कोर्ट ने कहा था कि महिला का व्यवहार यौन शोषण पीड़ित जैसा नहीं लग रहा। मेडिकल सबूत और मैसेज के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया। गोवा सरकार ने हाईकोर्ट में इसे चुनौती दी। सरकार ने कहा कि ट्रायल कोर्ट का फैसला गलत था और उसने पीड़ित पर ही सवाल उठाए। दावा- महिला को खींचने का वीडियो नहीं बचाव पक्ष ने कहा कि महिला के बयान में विरोधाभास हैं। लिफ्ट वाले दावे को तकनीकी रूप से गलत बताया और सीसीटीवी में महिला को खींचने के विजुअल नहीं थे। साथ ही, आरोप लगाया कि फेलोशिप पाने के लिए झूठा केस दर्ज किया गया। पत्रकारिता करते हुए पब्लिशर भी बने तेजपाल देश के प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक और उपन्यासकार रहे हैं। उनके पास पत्रकारिता का 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। साल 1980 में ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। इसके बाद ‘इंडिया-2000’ नाम की एक मैगजीन में नौकरी करने के लिए वे नई दिल्ली आ गए। 1984 में वे बतौर सीनियर सब-एडिटर ‘इंडिया टुडे’ मैगजीन के लिए काम करने लगे। 1994 में फाइनेंशियल एक्सप्रेस को जॉइन कर लिया। इसके बाद वे ‘आउटलुक पत्रिका’ के साथ जुड़े और अगले कई सालों तक वहीं काम करते रहे। इसी दौरान उन्होंने खुद की पब्लिशिंग कंपनी इंडिया इंक’ शुरू की। ये वही कंपनी है, जिसने 1998 में अरुंधति रॉय का उपन्यास द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ छापा था। जिसे बुकर प्राइज मिला था। आउटलुक’ छोड़ने के बाद मार्च 2000 में उन्होंने एक अन्य पत्रकार अनिरुद्ध बहल के साथ मिलकर ऑनलाइन इंवेस्टिगेटिव वेबसाइट ‘तहलका डॉट कॉम’ शुरू की। साल 2004 में ये एक टैब्लॉइड न्यूजपेपर में तब्दील हो गई, वहीं 2007 में इसे मैगजीन का रूप दे दिया गया।

More From Author

वर्ल्ड एथलेटिक्स U20 चैंपियनशिप में 3 भारतीय फाइनल में:जेवलिन में आशीष यादव और धरणीधरन, डिस्कस में अमानत कंबोज ने जगह बनाई

श्रीलंका टेस्ट से पहले वार्म-अप मैच खेलेगी टीम इंडिया:श्रीलंका इलेवन से होगी भिड़ंत, 15 अगस्त से शुरू होगी सीरीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *