नायब तहसीलदार पर रेप केस दर्ज:युवती बोली-शादी का झांसा देकर होटल में संबंध बनाया, सोशल-मीडिया पर हुई थी दोस्ती, तलाश में जुटी पुलिस

रायपुर पुलिस ने नायब तहसीलदार के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। अधिकारी पर शादी का झांसा देकर होटल में शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। अफसर और युवती की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। बातचीत के बाद अधिकारी ने शादी का भरोसा देकर संबंध बनाया। आरोपी है कि युवती जब भी शादी बात करती अधिकारी टालमटोल करता है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी अफसर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया कि नायब तहसीलदार दिवाकर भास्कर वर्तमान में सूरजपुर में पदस्थ है। केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई। यह मामला गंज थाना क्षेत्र का है। रायपुर के होटल में बनाए संबंध दरअसल, युवती और नायब तहसीलदार की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। इसी दौरान नायब तहसीलदार ने युवती को शादी करने का भरोसा दिया। आरोप है कि अधिकारी ने शादी का वादा कर उसे रायपुर के होटल में बुलाया गया और संबंध बनाए। शादी की बात आते ही बदला रवैया पीड़िता का आरोप है कि संबंध बनने के बाद जब उसने शादी को लेकर बात की, तो दिवाकर भास्कर लगातार टालमटोल करने लगे। बाद में उसे एहसास हुआ कि शादी का आश्वासन देकर उसके साथ धोखे से संबंध बनाए गए हैं। इसके बाद उसने गंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। FIR के बाद मेडिकल लीव पर गया अधिकारी दिवाकर भास्कर वर्तमान में सूरजपुर जिले के लटौरी क्षेत्र में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ है। बताया जा रहा है कि मामला दर्ज होने के बाद से वह पुलिस की पहुंच से बाहर है। उसने 6 जून से मेडिकल लीव ले रखी है। तब से वह कार्यालय में भी उपस्थित नहीं हुआ है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। निवास समेत अन्य स्थानों पर भी टीम भेजी गई है। हालांकि देर शाम तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। होटल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और चैटिंग की होगी जांच पुलिस अब मामले से जुड़े सभी तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को खंगाल रही है। जांच के दौरान होटल में ठहरने से जुड़े दस्तावेज, मोबाइल कॉल डिटेल, सोशल मीडिया चैट और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच की जाएगी। पुलिस अफसरों के मुताबिक युवती के बयान और मिले शुरुआती सबूतों के आधार पर बीएनएस की धारा 69 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जाएगी और जांच में सामने आने वाली बातों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… महिला कॉन्स्टेबल से रेप, 3 बार अबॉर्शन कराया, डिप्टी-कलेक्टर सस्पेंड: प्यार में फंसाकर संबंध बनाए, 6 महीने बाद कार्रवाई; 2020 CGPSC पास आउट था छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में महिला आरक्षक से रेप के आरोपी डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके को निलंबित कर दिया गया है। 6 महीने पहले जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में एक महिला आरक्षक ने FIR दर्ज कराई थी कि दिलीप उइके ने शादी का झांसा देकर उससे 7 साल तक संबंध बनाए। इस दौरान वह 3 बार प्रेग्नेंट हुई, तीनों बार जबरन अबॉर्शन भी करवा दिया था।

More From Author

तेजस शिर्से ने हर्डल रेस में नेशनल रिकॉर्ड बनाया:13.27 सेकेंड में 110 मीटर रेस पूरी की, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालिफाई किया

जिंदा मिसाइल के साथ भारत पहुंचा ऑयल टैंकर:ओमान तट के पास हमला हुआ; 2000km सफर के बाद कोच्चि पहुंचा, इंडियन नेवी ने निकाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *