ट्रम्प बोले- चीन के साथ शानदार ट्रेड डील हुई:दोनों देशों को फायदा होगा; बीजिंग में अंतिम दौर की बैठक की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार आखिरी दिन चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अंतिम दौर की मुलाकत की। दोनों नेताओं की यह बैठक बीजिंग के झोंगनानहाई परिसर में हुई। इसे चीन के शीर्ष नेतृत्व का सबसे सुरक्षित और गोपनीय सत्ता केंद्र माना जाता है। बैठक के बाद ट्रम्प ने बताया कि चीन के साथ शानदार ट्रेड डील हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन समझौतों से अमेरिका और चीन दोनों को फायदा होगा। ट्रम्प ने कहा, “हमने कुछ शानदार समझौते किए हैं, जो दोनों देशों के लिए अच्छे हैं।” हालांकि उन्होंने इन समझौतों की ज्यादा जानकारी साझा नहीं की। अमेरिका और चीन के बीच पिछले कुछ समय से व्यापार, तकनीक और सुरक्षा को लेकर तनाव बना हुआ है। हालांकि, दोनों देश रिश्तों को बेहतर करने की कोशिश भी कर रहे हैं। ट्रम्प के चीन दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

रायपुर में झमाझम बारिश, 4 दिन अंधड़ का अलर्ट:छत्तीसगढ़ में 17 मई से चलेगी हीटवेव; राजनांदगांव 44 डिग्री के साथ सबसे गर्म

IPL का गणित- मुंबई ने पंजाब का खेल बिगाड़ा:प्लेऑफ के लिए दोनों मैच जीतने होंगे; चेन्नई के लिए हर मुकाबला करो या मरो जैसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *