रायपुर में झमाझम बारिश, 4 दिन अंधड़ का अलर्ट:छत्तीसगढ़ में 17 मई से चलेगी हीटवेव; राजनांदगांव 44 डिग्री के साथ सबसे गर्म

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रायपुर में आज (शुक्रवार) सुबह से ही बारिश हो रही है और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेन्ड्रा रोड में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम की कुछ तस्वीरें देखिए… 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आज (शुक्रवार) को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। रायपुर में गरज-चमक के साथ बारिश रायपुर में सुबह से गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। काले बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर का अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रह सकता है।

More From Author

NEET-UG एग्जाम कैंसिल होने के बाद पहली बैठक:शिक्षा मंत्री के घर अधिकारी पहुंचे; नई डेट पर चर्चा, अभी घोषणा बाकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *