दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन ने 7 जून से 19 जून के बीच कैंसिल की गई सभी 86 ट्रेनों को फिर से चालू कर दिया है। इनमें 76 एक्सप्रेस ट्रेनें और बिलासपुर मंडल की 10 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें पहले चांपा स्टेशन पर चौथी रेल लाइन के काम (नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य) के कारण बंद की गई थीं, लेकिन यात्रियों की परेशानी को देखते हुए इस काम को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इससे पश्चिम-बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों के यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार अब ये सभी 86 ट्रेनें अपने तय समय पर चलेंगी और पहले की तरह सेवा देंगी। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की सही जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ सेवा से जरूर ले लें।
डायवर्ट की गई ट्रेनें अब अपने निर्धारित रूट पर चलेंगी रेलवे प्रशासन ने बताया है कि पहले अलग-अलग तारीखों में जिन ट्रेनों का रूट बदला गया था, अब उन्हें फिर से उनके पुराने और तय मार्ग पर ही चलाया जाएगा। इसमें हावड़ा–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस, पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, सीएसएमटी–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, हावड़ा–सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस, एलटीटी–शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, शालीमार–एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर–एलटीटी एक्सप्रेस और एलटीटी–भुवनेश्वर एक्सप्रेस शामिल हैं। अब ये सभी ट्रेनें अपने निर्धारित रूट पर पहले की तरह सामान्य रूप से चलेंगी। अब ये ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चलेंगी रेलवे प्रशासन ने बताया है कि पहले जिन 5 ट्रेनों को देर से रवाना करने की सूचना दी गई थी, अब वे सभी अपने तय समय पर चलेंगी। इन ट्रेनों में 12129 पुणे–हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस, 12809 सीएसएमटी–हावड़ा एक्सप्रेस, 12070 गोंदिया–रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस, 18249/18251 रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस और 18239 कोरबा–इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस शामिल हैं। अब ये सभी ट्रेनें पहले की तरह अपने निर्धारित समय पर सामान्य रूप से चलेंगी। ……………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 65 एक्सप्रेस, 12 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल:MP-महाराष्ट्र, बिहार समेत 10 राज्यों के यात्री परेशान होंगे, 7-19 जून तक नहीं चलेंगी गाड़ियां छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 77 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। ये ट्रेनें 8 जून से 19 जून के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी। इनमें 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। वहीं 8 ट्रेनें रूट बदलकर चलेंगी, 6 ट्रेनें डेस्टिनेशन से पहले ही खत्म कर दी जाएंगी और 5 ट्रेनें अपने तय समय से देर से चलेंगी। पढ़ें पूरी खबर…
