छत्तीसगढ़ में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट:शाम को बदल सकता है मौसम, अगले 2 दिन यही हालात; इसके बाद बढ़ेगी गर्मी

राजस्थान से झारखंड तक बनी ट्रफ लाइन के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। शनिवार शाम रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और अंबिकापुर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। रायपुर के कई इलाकों में इस दौरान अंधेरा छाया रहा। भिलाई में आंधी-तूफान के बाद छींटे पड़े। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले 2 दिनों तक कुछ जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हालांकि, 11 मई के बाद आंधी-तूफान की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने के संकेत हैं। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं रायपुर समेत कई इलाकों में आज भी बारिश की आशंका जताई गई है। पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया। पहले देखिए ये तस्वीरें- मौसमी सिस्टम- राजस्थान से झारखंड तक ट्रफ एक्टिव मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे लगे क्षेत्रों के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान से पूर्वी झारखंड तक एक ट्रफ लाइन भी एक्टिव है, जो मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। इसी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में गरज-चमक और हल्की बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं। रायपुर में बारिश और आंधी चलने की आशंका राजधानी रायपुर में 10 मई को बादल छाए रहे रहेंगे। शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या आंधी आने की आशंका है। रायपुर का अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले 2 दिनों तक बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। कुछ इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार है।

More From Author

ईरान की चेतावनी- US ठिकाने और जहाज निशाने पर:अमेरिका को 14-पॉइंट के प्रस्ताव पर जवाब का इंतजार, ईरान बोला- समय से फैसला लेंगे

रायपुर में आज RCB vs MI की टक्कर:बारिश बिगाड़ सकती है खेल, स्टेडियम तक पहुंचने देखें रूट चार्ट, QR कोड से मिलेगी एंट्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *