26 दिन में सोना 13,000, चांदी 39,000 रुपए सस्ती:गोल्ड ₹1.42 लाख/10 ग्राम, सिल्वर ₹2.40 लाख प्रति किलो; खरीदारी का ग्राफ बढ़ा

सराफा बाजार में लगातार गिरावट से सोना 26 दिनों में करीब 13 हजार रुपए सस्ता हो चुका है, जिससे अब 24 कैरेट सोने का भाव 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.40 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई है। डॉलर की मजबूती और वैश्विक तनाव कम होने से दाम घटे हैं, जिसके बाद कम कीमत पर गहने खरीदने के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ गई है। 26 दिनों में चांदी ₹39 हजार टूटी, सोना ₹13 हजार सस्ता रायपुर के सराफा कारोबारी हरख मालू के मुताबिक, पिछले 26 दिनों में चांदी की कीमत में करीब ₹39 हजार प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सोना भी अपने हालिया उच्च स्तर से करीब ₹13 हजार प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। जून की शुरुआत में सोने का भाव लगभग ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम था, जो अब घटकर करीब ₹1.42 लाख प्रति 10 ग्राम रह गया है। इसी तरह चांदी की कीमत ₹2.79 लाख प्रति किलो से गिरकर करीब ₹2.40 लाख प्रति किलो पहुंच गई है। रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंचे दाम इस साल की शुरुआत में सोना और चांदी दोनों ने रिकॉर्ड स्तर छुए थे। जनवरी में सोने का भाव करीब ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था, जबकि चांदी ने ₹3.86 लाख प्रति किलो का ऐतिहासिक स्तर बनाया था। हालांकि, इसके बाद वैश्विक परिस्थितियों में आए बदलाव, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान अगर आप अभी सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमेशा BIS हॉलमार्क वाला असली सोना ही खरीदें। खरीदने से पहले IBJA या किसी भरोसेमंद जगह से उस दिन का सोने का भाव जरूर देख लें। साथ ही 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत अलग-अलग होती है, इसलिए खरीदने से पहले कैरेट जरूर चेक करें। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके …………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… चांदी ₹5,494 सस्ती, 3 दिन में 21 हजार गिरी: सोना ₹2,305 गिरकर ₹1.40 लाख पर आया, इस महीने ₹16 हजार सस्ता हो चुका सोने-चांदी की कीमतों में 25 जून को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 1 किलो चांदी आज चांदी 5,494 रुपए घटकर 2.17 लाख रुपए पर आ गई है। चांदी 3 दिन में ही 21 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

अवैध शराब और नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान:चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, नशा मुक्त समाज के बनाने की अपील

श्रीलंका-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट बराबरी पर:308 के जवाब में विंडीज का स्कोर 271/5, जंगू की पहली फिफ्टी; चेज नाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *