रायपुर में आज RCB vs MI की टक्कर:बारिश बिगाड़ सकती है खेल, स्टेडियम तक पहुंचने देखें रूट चार्ट, QR कोड से मिलेगी एंट्री

रायपुर में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले IPL मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है। वहीं इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका है। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने स्टेडियम तक जाने का रूट मैप जारी किया है, जिसके मुताबिक पार्किंग से स्टेडियम तक की दूरी डेढ़ 2 किलोमीटर है। बता दें कि स्टेडियम के गेट दोपहर साढ़े 3 बजे खुलेंगे। शाम साढ़े 7 बजे मैच शुरू होगा। मैच के लिए डिजिटल M-टिकट जारी किए गए हैं। गेट पर QR कोड का एक्सेस मिलेगा, जिससे एंट्री की जा सकेगी। पहले देखिए ये तस्वीरें… QR कोड के जरिए मैदान के अंदर मिलेगा एक्सेस मैच के लिए डिजिटल M-टिकट जारी किए गए हैं। इन टिकटों को फिजिकल टिकट में रिडीम करने की जरूरत नहीं होगी। दर्शकों को एंट्री के लिए QR कोड मैच वाले दिन गेट खुलने से कुछ समय पहले ही दिखाई देगा। इससे पहले QR कोड एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। आयोजकों का कहना है कि यह व्यवस्था सुरक्षा और फर्जी एंट्री रोकने के लिए लागू की गई है। गेट खुलने का समय और एंट्री सिस्टम स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे। दर्शकों को अपने टिकट में दिए गए गेट नंबर के अनुसार ही प्रवेश करना होगा। ये सारी जानकारी आपको अपने खरीदी हुई टिकट में भी देखने को मिलेगी। दोबारा एंट्री (Re-entry) की अनुमति नहीं होगी। वहीं 2 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए अलग टिकट जरूरी होगा। दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे मैच के दिन समय से पहले पहुंचे और QR कोड एक्टिव होने के बाद ही एंट्री के लिए तैयार रहें। पुलिस ने जारी किया रूट मैप इस मैच को देखने के लिए हजारों दर्शकों की भीड़ अलग-अलग शहरों और जिलों से आने वाले हैं। इस दौरान जाम की स्थिति न बने और दर्शक समय पर स्टेडियम पहुंच सकें, इसके लिए खास ट्रैफिक व्यवस्था की गई है। चार्ट से समझे स्टेडियम में कहां बैठना है- स्टेडियम में ये सामान ले जाना बैन स्टूल, छाता, रोलर, स्केट्स बोर्ड, हथियार, पटाखे, चाकू, तलवार, कैंची और अन्य धारदार वस्तुएं ले जाना बैन है। कांच के कंटेनर, बड़े बैग, सूटकेस, लेडीज बैग, लैपटॉप, कैमरा, लेजर लाइट, परफ्यूम स्प्रे, सिरिंज, पेन-पेंसिल, फुग्गे, लाठी, हॉकी स्टिक, झंडे, जानवर और प्रचार सामग्री भी प्रतिबंधित रहेगी। सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम आईपीएल मैच के मद्देनजर स्टेडियम परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों के साथ स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए पर्याप्त वालंटियर्स तैनात करने के निर्देश दिए। ………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर- IPL मैच टिकट की इंस्टा पर ब्लैक मार्केटिंग: डेढ़ हजार ज्यादा मांग रहे ब्रोकर, भास्कर रिपोर्टर से कहा- एडवांस दो, ऑनलाइन टिकट भेजूंगा रायपुर में होने जा रहे IPL मैच की टिकट की ब्लैक मार्केटिंग हो रही है। ऑनलाइन बिक्री शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में अधिकांश टिकट सोल्ड आउट हो गई। जिसके बाद अब दलाल साढ़े 3 हजार की टिकट 4-5 हजार रुपए तक ब्लैक में बेच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

छत्तीसगढ़ में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट:शाम को बदल सकता है मौसम, अगले 2 दिन यही हालात; इसके बाद बढ़ेगी गर्मी

दुनियाभर में खाने-पीने की चीजें 3 साल में सबसे महंगी:UPI-ATM के जरिए इसी महीने से निकाल सकेंगे PF; चांदी इस हफ्ते ₹15,269 महंगी, सोना ₹815 बढ़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *