चमत्कारी पानी पिलाकर बीमारी ठीक करने का दावा:जांजगीर-चांपा में घर में चंगाई सभा, हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित टिप्पणी, पास्टर-मकान मालिक अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में घर पर चंगाई सभा का आयोजन किया गया था। इसकी सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग घर पहुंचे। हिंदू संगठन ने आरोप लगाया कि इस सभा में आसपास के लोगों को इलाज के नाम पर बुलाया गया था। वहां लोगों को चमत्कारी पानी पिलाकर बीमारियों के ठीक होने की बात कही जा रही थी। साथ ही ईसा मसीह और बाइबल से जुड़ी किताबें भी बांटी जा रही थीं और ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था। इस दौरान हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई। पास्टर ने लोगों से यह कहा कि तुम्हारे शिव, विष्णु और ब्रह्मा कुछ नहीं कर सकते, जबकि ईसा मसीह का दिया हुआ दो घूंट पानी पीने से सभी बीमारियां ठीक हो सकती हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। हिंदू संगठन ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद FIR दर्ज कर जांच शुरू की। पास्टर समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम उदयबंद का है। पहले देखिए ये तस्वीरें- अब जानिए पूरा मामला दरअसल, गुरुवार सुबह ग्राम उदयबंद के गुड़ीपारा इलाके के पास रहने वाले बद्रीनाथ बरेठ के घर में चंगाई सभा का आयोजन किया गया था। सभा में गांव की महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। इसकी जानकारी हिंदू जागरण मंच के सतीश सोनी को मिली। इसके बाद सतीश सोनी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर में लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता सतीश सोनी ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने एक परिचित से सभा की जानकारी मिली थी। सभा में आसपास के लोगों को इलाज के नाम पर बुलाया गया था। वहां लोगों को चमत्कारी पानी पिलाकर बीमारियों के ठीक होने की बात कही जा रही थी। साथ ही ईसा मसीह और बाइबल से जुड़ी किताबें भी बांटी जा रही थीं और ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था। हिंदू देवी-देवताओं पर की आपत्तिजनक बातें आरोप यह भी है कि इस दौरान हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बातें कही गई। पास्टर ने लोगों से यह कहा कि तुम्हारे शिव, विष्णु और ब्रह्मा कुछ नहीं कर सकते, जबकि ईसा मसीह का दिया हुआ दो घूंट पानी पीने से सभी बीमारियां ठीक हो सकती हैं। इसके बाद सतीश सोनी और उनके साथियों ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किया। पास्टर और मकान मालिक गिरफ्तार पुलिस कार्रवाई करते हुए मकान मालिक बद्रीनाथ बरेठ (40) और पास्टर रथराम महिलांगे (38) को गिरफ्तार किया। शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर धार्मिक साहित्य जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। ………………………. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… धमतरी में चंगाई सभा पर हिंदू संगठनों का विरोध:धर्मांतरण के आरोप के बाद हंगामा, पास्टरों के साथ हुई नोकझोंक, पुलिस बल तैनात छत्तीसगढ़ के धमतरी में कथित चंगाई सभाओं को लेकर जमकर हंगामा हुआ। हिंदू संगठनों ने इन सभाओं में धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया:दूसरा वनडे 5 विकेट से जीता; मुस्तफिजुर-तस्कीन ने 3-3 विकेट लिए

पुरानी रंजिश में पति-पत्नी की हत्या, श्मशान में दफनाया:ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के दौरान देखे ताजा दफन के निशान, फिर पकड़े गए तीनों आरोपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *