रायगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़:4 युवतियां और 2 दलाल हिरासत में, लंबे समय से चल रहा था, स्थानीय लोगों की शिकायत पर एक्शन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमार कार्रवाई के दौरान 4 युवतियों और 2 दलालों को हिरासत में लिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर सीएसपी मयंक मिश्रा, ट्रैफिक डीएसपी उत्तम सिंह और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए टीवी टावर क्षेत्र स्थित एक मकान में दबिश दी। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने लंबे समय से इलाके में संदिग्ध गतिविधियों और देह व्यापार संचालित होने की शिकायत पुलिस से की थी। 4 युवतियां और 2 दलाल हिरासत में शिकायतों के आधार पर पुलिस ने निगरानी के बाद छापा मारा, जहां से चार युवतियों और दो कथित दलालों को हिरासत में लिया गया। शुरुआती जांच में लंबे समय से यहां अवैध गतिविधियां संचालित होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। आज हो सकता है खुलासा पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ और दस्तावेजी जांच के बाद मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

More From Author

रायपुर में लैंडिंग टली, आसमान में चक्कर काटती रही फ्लाइट:विजिबिलिटी कम होने से नागपुर डायवर्ट, ढाई घंटे बाद पहुंचे डिप्टी सीएम साव, भूपेश, बैज

RSS प्रमुख मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव:फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस का E-1 कोच बना निशाना, कानपुर से दिल्ली जा रहे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *