छत्तीसगढ़ में 3 दिन में मानसून की एंट्री संभव:रायपुर-सरगुजा, कोरबा में बरसे बादल, 5 डिग्री गिरा पारा; आज भी अंधड़-बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री से पहले मौसम का मिजाज बदला हुआ है। गुरुवार शाम रायपुर में तेज आंधी के बाद बारिश हुई। वहीं सरगुजा और कोरबा में दिनभर बादल छाए रहे और दोपहर के बाद जमकर बरसे, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन गई हैं। अगले 2 से 3 दिनों में मानसून प्रदेश के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है। आज पूरे प्रदेश में गरज-चमक, बिजली गिरने और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। राज्य में सबसे अधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज हुआ। अलग-अलग इलाकों से बारिश की यह तस्वीरें देखिए… दो मौसमी सिस्टम एक्टिव मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी और उत्तर भारत में बने विभिन्न चक्रवाती परिसंचरण तंत्र तथा सक्रिय मौसमी द्रोणिका (ट्रफ) के प्रभाव से प्रदेश में नमी बढ़ रही है, जिससे मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। रायपुर का मौसम रायपुर में बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक, बारिश और धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

More From Author

20% से ज्यादा एथेनॉल मिक्स वाला पेट्रोल ड्यूटी फ्री:E20 पेट्रोल पर कोई राहत नहीं, सोना ₹2,364 गिरकर ₹1.45 लाख का 10 ग्राम हुआ

रायपुर में लैंडिंग टली, आसमान में चक्कर काटती रही फ्लाइट:विजिबिलिटी कम होने से नागपुर डायवर्ट, ढाई घंटे बाद पहुंचे डिप्टी सीएम साव, भूपेश, बैज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *