कांकेर के चारामा उपचुनाव में 92% मतदान:490 मतदाताओं ने डाले वोट, कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला

कांकेर जिले के नगर पंचायत चारामा के वार्ड क्रमांक 13 में सोमवार को उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 5 बजे तक लगभग 92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 490 मतदाताओं ने वोट डाले, जिनमें 257 महिलाएं और 233 पुरुष शामिल थे। मतदान के दौरान पूरे दिन मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। इस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मोहित नायक और भाजपा प्रत्याशी अनूप सोनकर के बीच सीधा मुकाबला रहा। मोहित नायक वार्ड के दो बार पार्षद रह चुके हैं और क्षेत्र में सक्रिय हैं। वार्ड में कई तरह की चर्चाएं मतदान समाप्त होने के बाद वार्ड में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय प्रतिक्रियाओं के अनुसार, कई लोगों का मानना है कि इस बार कांग्रेस का पलड़ा भारी रह सकता है। मतदाताओं के बीच विकास कार्यों और स्थानीय मुद्दों पर हुई चर्चा का लाभ कांग्रेस को मिलने की संभावना जताई जा रही है। क्षेत्रीय विधायक सावित्री मंडावी भी मतदान के दौरान वार्ड में मौजूद थीं। उन्होंने दावा किया कि जनता ने विकास और स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखते हुए मतदान किया है, और परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आएगा। वहीं, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने भी अपनी पार्टी की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताएगी। अंतिम फैसला मतगणना के बाद ही सामने आएगा। हालांकि, मतदान के बाद वार्ड में चल रही चर्चाओं को देखते हुए दोनों दलों के समर्थक परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी की नजरें चुनाव परिणाम पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि वार्ड क्रमांक 13 की जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना है।

More From Author

बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को करंट से तड़पा-तड़पाकर मारा:पहले जमकर पिलाई शराब, बेहोश हुआ तो की हत्या, 1 साल बाद पत्नी समेत 4 अरेस्ट

यूपी-MP सहित कई राज्यों में आंधी-बारिश, गर्मी से राहत:राजस्थान के जोधपुर-उदयपुर में सड़कें डूबीं; 2-3 दिन में केरल पहुंचेगा मानसून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *