करेलों के बीच छिपा था कोबरा, युवक को डसा, VIDEO:साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीद रहा था, घायल सिम्स में भर्ती; अफरा-तफरी मची

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नेहरू नगर स्थित साप्ताहिक सब्जी बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करेले के ढेर से अचानक एक कोबरा सांप निकल आया। इस दौरान करेला छांट रहे एक युवक को सांप ने पैर में डस लिया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सांप निकलने की घटना के बाद बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोगों में दहशत फैल गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के जरिए बरसात के मौसम में जहरीले जीव-जंतुओं से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। देखिए पहले ये तस्वीरें- बाजार में मची अफरा-तफरी दरअसल, सरकंडा क्षेत्र के बहतराई में रहने वाले बिहारी साहू बाजार में मंगलवार को सब्जी खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान वह करेले के ढेर में से करेला छांट रहे थे, तभी अचानक वहां छिपा कोबरा फन फैलाकर बाहर निकल आया। कुछ समझ पाते, इससे पहले ही सांप ने उनके पैर में डस लिया। घटना के बाद उन्हें तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। कोबरा निकलने की खबर फैलते ही लोग सब्जियां छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। वहीं, सब्जी विक्रेताओं में भी दहशत का माहौल बन गया। झाड़ियों से आकर करेले के ढेर में छिपा था कोबरा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक सब्जी विक्रेता करेले सहित अन्य सब्जियां बेच रहा था। इसी दौरान पास की झाड़ियों से निकलकर कोबरा करेले के ढेर में जाकर छिप गया। जब बिहारी साहू करेला छांटने लगे, तभी कोबरा अचानक फन फैलाकर बाहर निकला और उन्हें डस लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो घटना के दौरान मौजूद कुछ लोगों ने कोबरा का वीडियो बना लिया। वीडियो में कोबरा करेले के ढेर के बीच फन फैलाए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ बरसात के मौसम में बाजार, खेत और झाड़ियों के आसपास जहरीले जीव-जंतुओं से सतर्क रहने की अपील भी की जा रही है। ………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ में 13 फीट लंबे किंग-कोबरा का VIDEO: 20 लोगों को मारने की पावर, घोंसला बनाकर देता है अंडे, 20 साल तक रहता है जिंदा
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 13 फीट लंबा किंग कोबरा मिला है। खेतों के किनारे फुफकार मारता 13 फीट लंबा किंग कोबरा दिखा, तो ग्रामीणों में ने स्नेक कैचर को सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू के बाद स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने उसे सुरक्षित पकड़ा। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

चांदी एक दिन में ₹7098 और सोना ₹2175 सस्ता:चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा 4000 क्विंटल तय, मस्क ने X मनी फीचर लॉन्च किया

दुर्ग में 11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी:रात में खाना नहीं खाया, परिवार से भी रही शांत; खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *