सरगुजा महिला कांग्रेस ने कंगना रनौत का फूंका पुतला:GEN-Z लड़कियों पर टिप्पणी से आक्रोश, शिक्षामंत्री की नियुक्ति पर भी उठाए सवाल

भाजपा सांसद कंगना रनौत की GEN Z युवतियों पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में अंबिकापुर में महिला कांग्रेस ने पुतला दहन किया। महिला कांग्रेस ने बलात्कारियों का स्वागत करने वाले व्यक्ति को देश का शिक्षा मंत्री नियुक्त करने का आरोप लगा इसकी निंदा की है। कलेक्टोरेट चौक पर पुलिस की निगरानी के बाद भी महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला दहन करने में सफल रहे। महिला कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से रैली निकाली और कलेक्टोरेट चौक पहुंचकर पुतला दहन किया। कांग्रेस ने कहा कि गुजरात दंगों के दौरान गर्भवती बिलकिस बानो के साथ गैंगरेप करने वाले और उसके परिजनों की हत्या करने वाले अपराधियों की जब 2022 में रिहाई हुई थी, तब केंद्रीय शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी ने फूलमालाओं से इन अपराधियों का स्वागत किया था। अपने कारनामें के लिए माफी मांगें कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि ऐसे स्याह अतीत वाले व्यक्ति को शिक्षा मंत्रालय जैसा संवेदनशील विभाग में पदस्थ करना चिंताजनक है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मांग की कि उन्हें अपने अतीत के उस काले कारनामे के लिए माफी मांगनी चाहिए जिसमें उन्होंने बलात्कार के आरोपियों का स्वागत किया था। पाठक ने कहा कि GEN Z की भाषा पर सवाल उठाने वाले भाजपाई वही काट रहे हैं जो उन्होंने पिछले 12 साल में बोया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में सत्ता में आने के बाद स्वयं मोदीजी सहित भाजपा के छोटे-बड़े नेता, सोशल मीडिया पर मौजूद समर्थकों ने विरोधियों के लिए जिस भाषा शैली का इस्तेमाल किया उसी में पलटवार हो रहा है। हालांकि सार्वजनिक जीवन में ऐसे संवाद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। सांसद कंगना का बयान दुर्भाग्यपूर्ण सरगुजा जिला महिला कांग्रेस शहर की जिलाध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा कि छात्र आंदोलन से जुड़ी GEN Z युवतियों को भाजपा सांसद कंगना रनौत ने गटर कह संबोधित किया है। कंगना या तो इस्तीफा दे या भाजपा ऐसे मानसिक रूप से बीमार अपने सांसद का इस्तीफा ले ले। पुतला दहन के दौरान मधु दीक्षित, संध्या रवानी गीता प्रजापति, मालती सिंह, जेनेबिब कुजूर, मेघा, खांडेकर रूही गजाला, गीता रजक, नुजहत फातिमा, चंचला सैंडिल, उर्मिला कुशवाहा, सरला राय, सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

More From Author

नारायणपुर में नक्सली स्मारक ध्वस्त:नक्सलियों ने साथियों की याद में बनाया था, सुरक्षाबलों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर की कार्रवाई

कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी मेलबर्न में सम्मानित होंगे:IndiGo ने किरण थाडिमर्री को नया CFO अपॉइंट किया, 30 जुलाई के करेंट अफेयर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *