छत्तीसगढ़ कांग्रेस की दिल्ली में समीक्षा बैठक:केसी वेणुगोपाल ने लिया फीडबैक, जल्द जारी हो सकती है दीपक बैज की नई कार्यकारिणी

दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने की। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में प्रदेश संगठन की स्थिति, विधानसभा चुनाव की तैयारियां, संगठनात्मक गतिविधियों और मौजूदा राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा हुई। केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश कांग्रेस के कामकाज की समीक्षा करते हुए कई अहम मुद्दों पर नेताओं से फीडबैक लिया। जानकारी के मुताबिक, बैठक के बाद प्रदेश संगठन में लंबे समय से लंबित नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा हुई। माना जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की नई कार्यकारिणी की सूची जल्द जारी की जा सकती है। बैठक ऐसे समय हुई है, जब प्रदेश कांग्रेस संगठन में बदलाव और नई जिम्मेदारियों को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। पार्टी आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और विधानसभा की रणनीति को लेकर भी संगठन को सक्रिय करने की तैयारी में है। गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की कार्यकारिणी का गठन लंबे समय से लंबित है। मंगलवार को दिल्ली में हुई समीक्षा बैठक के बाद नई कार्यकारिणी की सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है। नई टीम में कई नए चेहरों को जिम्मेदारी मिलने के साथ कुछ पुराने पदाधिकारियों की भूमिका भी बदल सकती है। बदलाव की चर्चा पहले से तेज दीपक बैज का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में संगठन में बदलाव को लेकर पहले से ही अटकलें चल रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष के पद पर भी बदलाव की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में बनी हुई हैं। हालांकि, पार्टी की ओर से इस पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

More From Author

धरसींवा में विधायक की समीक्षा बैठक:अधिकारियों से बोले-दफ्तरों से निकलकर मैदान में करें काम, जनदर्शन में दिए समाधान के निर्देश

नारायणपुर में नक्सली स्मारक ध्वस्त:नक्सलियों ने साथियों की याद में बनाया था, सुरक्षाबलों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर की कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *