उद्धव ठाकरे की 24 घंटे में दूसरी बार तलाशी हुई:पूर्व CM ने खुद VIDEO बनाया, बोले- मोदी का बैग भी चेक करना, वहां पूंछ मत झुकाना

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) सुप्रीमो उद्धव ठाकरे के हेलिकॉप्टर की 24 घंटे में दूसरी बार चेकिंग हुई। उद्धव मंगलवार को उस्मानाबाद में औसा सीट पर प्रचार करने आए थे। इस दौरान चुनाव आयोग के कर्मचरियों ने उनके हेलिकॉप्टर की चेकिंग की। इससे पहले 11 नवंबर को यवतमाल के वनी एयरपोर्ट पर उनके बैग की जांच की गई थी। चुनाव आयोग की कार्रवाई पर उद्धव ठाकरे नाराज हो गए। उन्होंने मंगलवार को कहा- अमित शाह गृह मंत्री की कुर्सी पर बैठने के लायक नही हैं। मोदी के थापा से महाराष्ट्र परेशान हो चुका है। आपने मेरी बैग जांच की कोई बात नही है, लेकिन मोदी और शाह के बैग की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा- मोदी और शाह के बैग की जांच कीजिए, क्योंकि वो महाराष्ट्र लूटकर जा रहे हैं। आज मुझे सोलापुर जाना था, मुझे उड़ान भरने से रोका गया, क्योंकि मोदी आ रहे थे। मोदी प्रधानमंत्री पद के लायक नहीं हैं। 15 लाख रुपए देने का वादा किया था, लेकिन 1500 रुपए दे रहे हैं। देवा भाउ, दादी भाउ, जैकेट भाउ तीनों मिलकर महाराष्ट्र खाऊं ऐसी इनकी सरकार है। 11 नवंबर को उद्धव ने अधिकारियों के बैग चेक करने का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने कहा- ‘ मेरा बैग चेक कर लीजिए। चाहे तो मेरा यूरिन पॉट भी चेक कर लीजिए, लेकिन अब मुझे मोदी के बैग चेक करते हुए भी आप लोगों का वीडियो चाहिए। वहां आप अपनी पूंछ मत झुका देना। यह वीडियो मैं रिलीज कर रहा हूं। इसके बाद मैं आप लोगों को खोलूंगा।’ उद्धव ठाकरे और जांच अधिकारी के बीच बातचीत बैग चेक होने पर AAP सांसद बोले- जनता जरूर बदला लेगी
AAP सासंद संजय सिंह ने कहा- महाराष्ट्र के अंदर किसी की हिम्मत नहीं होती थी कि बाला साहेब ठाकरे की पार्टी के साथ कोई दुर्व्यव्हार कर सके, आज उस पार्टी के अगुआ उद्धव ठाकरे के साथ जिस तरह की बदसलूकी की गई, इसका सबक महाराष्ट्र की जनता सिखाएगी। संजय सिंह ने कहा- क्या उद्धव ठाकरे को चुनाव प्रचार करने की इजाजत नहीं है? क्या वो अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार नहीं कर सकते? अमित शाह का हेलिकॉप्टर कभी चेक हुआ क्या? नरेंद्र मोदी का हेलिकॉप्टर कभी चेक हुआ क्या? आप विपक्षियों को दबाना चाहते हैं। महाराष्ट्र के राजनीतिक समीकरण पर एक नजर… लोकसभा चुनाव में भाजपा 23 से 9 सीटों पर सिमटी
लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में से INDIA गठबंधन को 30 और NDA को 17 सीटें मिलीं।। इनमें भाजपा को 9, शिवसेना को 7 और NCP को सिर्फ 1 सीट मिली थी। भाजपा को 23 सीटों का नुकसान हुआ। 2019 के लोकसभा चुनाव से NDA को 41 जबकि 2014 में 42 सीटें मिली थीं। लोकसभा चुनाव के हिसाब से भाजपा को नुकसान का अनुमान
महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भी अगर लोकसभा चुनाव जैसा ट्रेंड रहा तो भाजपा को नुकसान होगा। भाजपा 60 सीटों के आसपास सिमटकर रह जाएगी। वहीं, विपक्षी गठबंधन के सर्वे में MVA को 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। भाजपा के लिए मराठा आंदोलन सबसे बड़ी चुनौती है। इसके अलावा शिवसेना और NCP में तोड़फोड़ के बाद उद्धव ठाकरे और शरद पवार के साथ लोगों की सिम्पैथी है। विधानसभा चुनाव- 2019 …………………………….. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 5 साल में 3 सरकारों का रिपोर्ट कार्ड; 3 बड़े प्रोजेक्ट गंवाए, 7.83 लाख करोड़ रुपए का कर्ज 5 साल, 3 मुख्यमंत्री और 3 अलग-अलग सरकारें। महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद 5 साल सियासी उठापठक चलती रही। अब फिर से विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। चुनाव से पहले दैनिक भास्कर की टीम महाराष्ट्र पहुंची और पिछले 5 साल का लेखा-जोखा जाना। इसमें तीन बातें समझ आईं, पूरी खबर पढ़े… फडणवीस बोले- भाजपा महाराष्ट्र में अकेले नहीं जीत सकती, लोकसभा चुनाव के समय राज्य में वोट जिहाद हुआ था महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 27 अक्टूबर को कहा कि जमीनी हकीकत को लेकर व्यावहारिक होना पड़ेगा। भाजपा अकेले महाराष्ट्र चुनाव नहीं जीत सकती, लेकिन यह भी सच है कि हमारे पास सबसे ज्यादा सीटें और सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत है। चुनाव के बाद भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। पूरी खबर पढ़े…

More From Author

सरकारी नौकरी:महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी; अब 23 नवंबर तक करें अप्लाई

रूस-यूक्रेन जंग में शामिल हो सकता है नॉर्थ कोरिया:दोनों देशों में रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर हुए, कोल्ड वॉर के बाद सबसे बड़ा समझौता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *