UPSC भर्ती 13 महीने, SSC भर्ती 6 महीने में होगी:नकल रोकने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन, आंसर की फीस कम करने पर केंद्रीय मंत्री की घोषणा

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कई बदलाव किए जा रहे हैं। इस बारे में कार्मिक राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने संसद में जानकारी दी है। SSC का स्लाइडिंग मैकेनिज्म फ्रेमवर्क पहले एक ही कैंडिडेट का चयन कई पदों पर हो जाता था और वह एक पद चुनकर बाकी सीटें खाली छोड़ देता था। SSC ने इसके लिए ‘स्लाइडिंग मैकेनिज्म’ फ्रेमवर्क पेश किया है। इससे मेरिट के आधार पर निचले पायदान वाले उम्मीदवारों को अपग्रेड करके खाली बची सीटों को भरा जाएगा जिससे वैकेंसी बेकार नहीं जाएगी। UPSC में AI आधारित वेरिफिकेशन सिविल सर्विसेज परीक्षा (CSE) में अब एआई (AI) आधारित वेरिफिकेशन लागू किया गया है, जो कैंडिडेट्स के अटेम्प्ट्स का डाटा रखेगा। एग्जाम हॉल में नकल रोकने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरा पहचानना) अनिवार्य कर दिया गया है। प्रोविजनल जॉइनिंग लेटर में का प्रावधान में बदलाव सरकार ने self-attestation के आधार पर प्रोविजनल जॉइनिंग लेटर देने का प्रावधान दिया है। चरित्र और जाति प्रमाण पत्र के वेरिफिकेशन के लिए विभागों को अधिकतम 6 महीने का समय दिया गया है। अगर समय पर वेरिफिकेशन रिपोर्ट नहीं आती तो भी कैंडिडेट की सेवा पर असर नहीं पड़ेगा। ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की फीस घटी यूपीएससी परीक्षा में ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने के लिए आंसर की जारी होने पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की फीस घटा दी गई है। साथ ही, दिव्यांगजनों को उनकी पसंद का परीक्षा केंद्र चुनने की गारंटी दी है। ——————————————— ये खबर भी पढ़ें सेंट स्टीफंस कॉलेज में शॉर्ट्स न पहनने का नोटिस जारी:पहले ही दिन जानबूझकर शॉर्ट्स पहने कॉलेज पहुंचे स्टूडेंट्स, नए नियम का विरोध किया दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज में नए एकेडमिक सेशन के लिए नया ड्रेस कोड तय किया है। इसके तहत स्टूडेंट्स को क्लासरूम और कैंपस के कई दूसरे हिस्सों में शॉर्ट्स पहनने के लिए मना किया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

More From Author

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:आतंकियों ने मजदूरों को गोली मारी, बाढ़ में डूबा BSF कैंप, पीछा करने पर लड़के की पिटाई, जलन में हत्या

दलीप ट्रॉफी में रजत पाटीदार को सेंट्रल जोन की कप्तानी:रिंकू सिंह उप-कप्तान बने; डिफेंडिंग चैंपियन सीधे सेमीफाइनल में उतरेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *