RRB ग्रुप D रिजल्ट के इंतजार में बने मीम्स:रेलवे भर्ती बोर्ड ने रिजल्ट किया जारी, 1 करोड़ उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड RRB की ओर से RRB Group D रिजल्ट एग्जाम होने के 5 महीने बाद आज जारी कर दिया गया है। रिजल्ट के साथ जोन वाइज ग्रुप डी कटऑफ भी घोषित किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीटी परीक्षा में पास उम्मीदवारों को पीईटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। रीजन वाइस कट ऑफ जारी : रिजल्ट जारी होने से पहले इंतजार कर रहे उम्मीदवारों ने अपनी निराशा को सोशल मीडिया पर मीम्स के जरिये जाहिर किया। सोशल मीडिया पर छात्रों ने रेलवे के लंबे इंतजार, परीक्षा में कई चरणों की प्रक्रिया और लगातार टल रही रिजल्ट की तारीखों पर तंज कसते हुए तरह-तरह की तस्वीरें और मीम्स शेयर किए। कई मीम्स में दिखाया गया कि जिन छात्रों ने फॉर्म भरा था, वे बूढ़े हो चुके हैं या उनकी दाढ़ी बढ़ गई है, लेकिन रिजल्ट अभी भी नहीं आया है। Railway Group D level -1 (cen 08/2024) exam hokar 150 day (5 month) se jada ka time ho chuka hai aabhi tak result nahi aaya..🥹@AshwiniVaishnaw@RailMinIndia#RAILWAY_GROUPD_RESULT_DO #rrb_groupd_result_do pic.twitter.com/XUVBCBgs4b— Santosh Tayade (@SantoshTayade18) July 1, 2026
@AshwiniVaishnaw@RailMinIndiaहमें आश्वासन नहीं, आधिकारिक टाइमलाइन चाहिए।RRB Group D के लाखों अभ्यर्थी सिर्फ़ एक सवाल पूछ रहे हैं—Result कब आएगा?PET कब होगा?Document Verification (DV) कब होगी?#RAILWAY_GROUPD_RESULT_DO pic.twitter.com/TdvC7nbDJ7— AB INDIA BANEGA DIGITAL (@BanegaAb) July 1, 2026 रिजल्ट के बाद शुरू होगी पीईटी प्रोसेस सीबीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा में पास होने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40% अंक, ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों को 30% अंक प्राप्त करना जरूरी है। आरआरबी की ओर से सीबीटी परीक्षा का आयोजन 08, 09 जनवरी, 02, 03, 04, 05, 06, 09 और 10 फरवरी, 2026 को किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित की गई थी। इस परीक्षा के जरिये कुल 32,438 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 8 जनवरी से 10 फरवरी तक हुई थी परीक्षा आरआरबी की ओर से सीबीटी परीक्षा का आयोजन 08, 09 जनवरी, 02, 03, 04, 05, 06, 09 और 10 फरवरी, 2026 को किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित की गई थी। इस परीक्षा के जरिये कुल 32,438 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें UPTET 2026 – 2 से 4 जुलाई तक:16 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल, मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 2 से 4 जुलाई तक उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन करेगा। आयोग ने परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। पूरी खबर यहां पढ़ें

More From Author

बस्तर-पुलिस के वेतन में 1.5 से 2 करोड़ का घोटाला:3 कॉन्स्टेबल ने सैलरी बिल्स में किया हेराफेरी, ऑडिट में हुआ खुलासा; तीनों आरोपी अरेस्ट

ईशान किशन नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज:टॉप पोजिशन हासिल करने वाले चौथे भारतीय, अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *