IPL में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच का मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया। मेजबान दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने 2 बदलाव किए हैं। प्लेइंग-11 में मुकेश कुमार और विपराज निगम की वापसी हुई है। टी नटराजन और करुण नायर यह मैच नहीं खेल रहे हैं। दिल्ली के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। टीम 10 मैचों में 8 पॉइंट्स के साथ सातवें नंबर पर है। प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए उसे बाकी चारों मैच जीतने होंगे। वहीं, आठवें नंबर पर मौजूद KKR को अगले दौर में पहुंचने के लिए अपने सभी पांच मैच जीतने होंगे। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, विपराज निगम और लुंगी एनगिडी। इम्पैक्ट ऑप्शंस: कुलदीप यादव, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, टी नटराजन, डेविड मिलर। कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: फिन एलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, टिम साइफर्ट।
