छत्तीसगढ़ सरकार ने IAS तबादला सूची जारी होने के महज 48 घंटे बाद ही कोरिया कलेक्टर की पोस्टिंग बदल दी है। 6 मई को जारी ट्रांसफर आदेश में 2012 बैच की IAS पुष्पा साहू को कोरिया जिले का नया कलेक्टर बनाया गया था, लेकिन जॉइनिंग से पहले ही उनको हटा दिया गया है। अब नए आदेश के मुताबिक पुष्पा साहू को फिर से सचिव, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं उनकी जगह 2016 बैच की IAS रोक्तिमा यादव को कोरिया जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं IAS रीता यादव को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) का प्रबंध संचालक बनाया गया है। फिलहाल, 48 घंटे के भीतर आदेश बदलने से प्रशासनिक हलकों में इसकी चर्चा शुरु हो गई है। खबर अपडेट की जा रही है…
