IPL- पंजाब ने बेंगलुरु के खिलाफ गेंदबाजी चुनी:बरार और फर्ग्यूसन की वापसी; पाटीदार की जगह जितेश ने टॉस कराया

IPL में रविवार का पहला मैच पिछले सीजन का फाइनल खेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। धर्मशाला के HPCA मैदान पर पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। इस मैच में रजत शर्मा की जगह जितेश शर्मा टीम की कप्तानी कर रहे हैं। श्रेयस अय्यर की टीम इस मैदान पर बेंगलुरु को पिछले 15 साल से नहीं हरा सकी है। पंजाब को आखिरी जीत 2011 में मिली थी। 2024 के मुकाबले में टीम 60 रन से हारी थी। इसे फॉर्म बनाम प्रेशर का मैच भी कहा जा रहा है। क्योंकि, बेंगलुरु लगातार 2 मैच जीतकर प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंच गई है, जबकि पंजाब लगातार 5 हार के बाद दबाव में है। बेंगलुरु ने उसे पिछले सीजन में 3 बार हराया था। हेड-टु-हेड रिकॉर्ड पंजाब के पास हिसाब बराबर करने का मौका इस मुकाबले में पंजाब के पास होम कंडीशन में बेंगलुरु से हिसाब बराबर करने का मौका है। हेड-टु-हेड रिकॉर्ड में भी बेंगलुरु आगे है। दोनों के बीच 37 मैच हुए हैं। इनमें 19 बेंगलुरु और 18 पंजाब ने जीते हैं। टॉप प्लेयर्स कोहली बेंगलुरु के टॉप स्कोरर ओपनर विराट कोहली बेंगलुरु के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 165.75 के स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए हैं। वे आज 500 रन पूरे कर सकते हैं। विराट ने पिछले मैच में कोलकाता के खिलाफ 60 बॉल पर नाबाद 105 रन बनाए थे। भुवनेश्वर कुमार 22 विकेट के साथ टॉप विकेट टेकर्स की लिस्ट में नंबर-1 हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, वेंकटेस अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और जैकब डफी। इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम। पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, विजयकुमार वैशाख, मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट प्लेयर: विष्णु विनोद।

More From Author

IPL में आज दूसरा मुकाबला दिल्ली Vs राजस्थान:दोनों टीमों के लिए करो या मरो मैच; हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबरी पर

टॉप-10-कंपनियों में से 9 की वैल्यू ₹3.12 लाख करोड़ घटी:रिलायंस टॉप लूजर रही, वैल्यू ₹1.34 लाख करोड़ घटी; SBI-TCS का मार्केट कैप भी घटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *