पहली तेज बारिश में डूबा रायपुर, कॉलोनी-घरों में घुसा पानी,VIDEO:रेलवे-स्टेशन प्लेटफॉर्म बना झरना, सड़कें-अंडरब्रिज बनी नदी, मेयर बंगले के बाहर नाली का पानी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मानसून की पहली तेज बारिश ने नगर निगम और रेलवे की तैयारियों की पोल खोल दी। कुछ ही देर की बारिश में रेलवे स्टेशन, अंडरब्रिज, सड़कें और कई कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। शहर के निचले इलाकों के साथ-साथ पॉश कॉलोनियों में भी पानी घुसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ए-1 श्रेणी के रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर शनिवार शाम करीब 5 बजे बारिश के दौरान शेड से झरने की तरह पानी गिरने लगा। छत के नीचे खड़े यात्री भी भीग गए और सामान लेकर सुरक्षित जगह की तलाश में इधर-उधर भागते नजर आए। प्लेटफॉर्म पर पानी भरने से यात्रियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने इस अव्यवस्था का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। देखिए तस्वीरें… घरों में घुसा पानी, कई इलाके जलमग्न डीडी नगर जोन-5 में कई घरों के भीतर घुटनों तक पानी भर गया। शंकर नगर और आसपास की कॉलोनियों में भी बारिश का पानी घरों में घुस गया। चौबे कॉलोनी में आसपास के पांच तालाबों का पानी रिहायशी इलाके में पहुंच गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। महापौर के बंगले के बाहर भी जलभराव बारिश का असर शहर के वीआईपी इलाकों में भी दिखाई दिया। महापौर मीनल चौबे के बंगले के बाहर भी नाली का पानी भर गया। शहर के अधिकांश वार्डों में जलभराव की स्थिति बनी रही और कई प्रमुख सड़कें पानी में डूब गईं। अंडरब्रिज बने मुसीबत बारिश के चलते गुढ़ियारी अंडरब्रिज में पानी भर गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। वहीं, फाफाडीह अंडरब्रिज में सुबह करीब 5 बजे से एक ट्रक पानी में फंसा रहा, जिसके कारण यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने शहर में हुए जलभराव को लेकर सरकार और नगर निगम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रायपुर के सभी 70 वार्डों में लोग परेशान हैं। उनका आरोप है कि सिर्फ एसी कमरों में बैठक करने से जिम्मेदारी पूरी नहीं होती। सरकार न गर्मी में लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करा पा रही है और न ही बारिश में जलभराव से राहत दिला पा रही है। पल- पल की अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

बाबर 3 साल बाद पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान बने:शान मसूद को खराब प्रदर्शन के कारण हटाया, विंडीज से 2 मैच की सीरीज

टॉप-10-कंपनियों में से 6 की वैल्यू ₹1 लाख करोड़ बढ़ी:एयरटेल टॉप गेनर रही, वैल्यू ₹36,529 करोड़ बढ़ी; बजाज फाइनेंस-ICICI बैंक का मार्केट कैप भी बढ़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *