IPL-दिल्ली ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी:DC का पहला विकेट गिरा, निसांका को अर्शदीप ने आउट किया

IPL 2026 का 35वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। दिल्ली ने 4 ओवर के एक विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और नीतीश राणा क्रीज पर हैं। अर्शदीप सिंह ने पथुम निसांका (11) को आउट किया। पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंकों के साथ टॉप पर है। टीम ने 5 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता के खिलाफ एक मैच बारिश से धुल गया था। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ छठे स्थान पर है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर्स: विप्रज निगम, आकिब नबी, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाख। इम्पैक्ट प्लेयर्स: नेहल वढेरा, सुयांश शेडगे, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर मैच का स्कोरकार्ड…

More From Author

दावा- ब्रिटेन ने जंग में साथ नहीं दिया, ट्रम्प नाराज:ब्रिटेन के कब्जे वाले फॉकलैंड द्वीप पर अर्जेंटीना का साथ दे सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *