IPL 2026 का 65वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। ईडन गार्डन्स में टॉस कुछ देर बाद होगा। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए कोलकाता को हर हाल में जीतना होगा। टीम 12 मैच में 11 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर हैं। वहीं टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी मुंबई 12 मैच में 8 पॉइंट्स के साथ नौवें स्थान पर हैं। दोनों टीमें 37वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मैच हुए हैं। कोलकाता ने 11 और मुंबई ने 25 मैच जीते हैं। इस सीजन के पहले मुकाबले में मुंबई ने जीत दर्ज की थी। कोलकाता को दूसरी टीमों पर निर्भर रहना पड़ेगा कोलकाता बुधवार का मैच जीत भी जाती है, तो भी उसकी किस्मत पंजाब किंग्स के हाथों में रहेगी। बेंगलुरु, गुजरात और हैदराबाद प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुके हैं। अब एक जगह बची है, जिसके लिए 5 टीमें रेस में हैं। पंजाब किंग्स के 13 अंक हैं। राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के 12-12 अंक हैं। कोलकाता के 11 अंक हैं। एलन शानदार फॉर्म में फिन एलन ने ओपनिंग में शानदार वापसी की है। उन्होंने पिछले कुछ मैचों में एक शतक और 35 गेंदों में 93 रन बनाए हैं। अंगकृष रघुवंशी और उप-कप्तान रिंकू सिंह मिडिल ऑर्डर को मजबूती दे रहे हैं। रघुवंशी टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 कोलकाता- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, मथीश पथिराना। मुंबई- हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
