सिंहदेव बोले- बैज कब तक अध्यक्ष रहेंगे,तारिख नहीं बताई गई:बाबा को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाने सोशल मीडिया पर कैंपेन; ऐसा नहीं करने की अपील

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर समर्थकों ने सोशल मीडिया पर कैंपेन शुरू किया है। सिंहदेव के समर्थन के पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। सिंहदेव ने कहा कि कार्यकर्ता ऐसा न करें। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का कोई कार्यकाल तय नहीं होता है। प्रदेशाध्यक्ष कौन रहेगा, यह हाईकमान तय करता है। दरअसल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाने की चर्चा लंबे समय से चल रही है। 2 महीने पहले दैनिक भास्कर से चर्चा करते हुए सिंहदेव ने कहा था कि वे प्रदेशाध्यक्ष बनने के लिए तैयार हैं। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बयान जारी कर कहा था कि टीएस बाबा दिल्ली में काम करें। छत्तीसगढ़ में युवाओं को मौका दें। सोशल मीडिया कैंपेनिंग से फिर चर्चा पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया में समर्थन की कैंपेनिंग शुरू की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऐसे पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं, जिनमें लिखा गया है कि ‘छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार चाहिए तो बाबा को देना होगा प्रदेश की कमान’ अन्य कई स्लोगनों के साथ शेयर हो रहे पोस्ट में कांग्रेस से जुड़े लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। सिंहदेव बोले- हाईकमान करता है निर्णय टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के कार्यकाल मेरी जानकारी में समाप्त नहीं होते। दीपक बैज की जब नियुक्ति हुई तब यह नहीं बताया गया था कि वे इस तारीख तक अध्यक्ष रहेंगे। वे कब तक दायित्व निभाएंगे, यह सब निर्णय हाईकमान का होता है। कार्यकाल की समय सीमा नहीं होती। सिंहदेव ने कहा कि कुछ लोग मन की बात को रोक नहीं पाते, लेकिन ये निर्णय हाईकमान के होते हैं, उनको लेने देना चाहिए। सिंहदेव ने कहा अपने तरफ से इस तरह के पोस्ट अनावश्यक रूप से स्थिति को और बिगाड़ते हैं।

More From Author

लॉर्ड्स टेस्ट- भारत को 115 रन की बढ़त:पहली पारी में इंग्लैंड विमेंस टीम 170 रन पर ऑलआउट; क्रांति गौड़ ने 5 विकेट लिए

मस्‍क ने ट्विटर से निकाला तो खड़ी की अपनी कंपनी:पराग जैन ने शुरू की पैरेलल वेब सिस्‍टम्स; दो साल में कमाए 19 हजार करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *