दिल्ली चुनाव अपडेट्स:प्रवेश वर्मा बोले- दिल्ली में पंजाब की गाड़ियां, सुरक्षा व्यवस्था को खतरा; केजरीवाल बोले- यह पंजाबियों का अपमान

नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे प्रवेश वर्मा ने कहा कि हजारों की संख्या में दिल्ली में पंजाब के नंबर की गाड़ियां घूम रही हैं। यहां 26 जनवरी मनाने की तैयारी चल रही है। यहां ऐसा कौन-सा काम हो रहा है, जिससे हमारी सुरक्षा व्यवस्था को खतरा हो सकता है। अरविंद केजरीवाल ने इसे पंजाबियों का अपमान बताया। उन्होंने बुधवार सुबह X पर लिखा- दिल्ली को पंजाबियों ने सवारा है। पंजाबियों को देश के लिए खतरा बोलकर भाजपा ने दिल्ली में रहने वाले लाखों पंजाबियों को अपमानित किया है। बीजेपी को पंजाबियों से माफ़ी मांगनी चाहिए। दिल्ली में लाखों पंजाबी रहते हैं जिनके पूर्वजों ने देश के लिए क़ुर्बानियां दी हैं। दिल्ली में लाखों पंजाबी रेफ्यूजी भी रहते हैं जो बंटवारे के मुश्किल दौर में सबकुछ छोड़कर दिल्ली आ कर बसे थे। भाजपा के नेता आज जो कह रहे हैं, इससे वो उनकी शहादत और कु्र्बानी का अपमान कर रहे हैं। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 को नतीजे दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। दिल्ली चुनाव से जुड़े आज के अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइये…

More From Author

सरकारी नौकरी:SBI में 150 पदों पर भर्ती ; आवेदन की आखिरी तारीख 23 जनवरी, ग्रेजुएट्स तुरंत करें अप्लाई

यूक्रेन जंग पर ट्रम्प की पुतिन को चेतावनी:कहा- बातचीत को तैयार नहीं हुए तो रूस पर प्रतिबंध लगाएंगे; बोले- हर समय को मिलने को तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *