भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया:ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल हुई अस्त्र मिसाइल की भी डील; भारतीय मदद से बनेगी EVM

भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस डील पर मुहर लग गई है। भारत इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल की अतिरिक्त यूनिट देगा। फिलीपींस के बाद इंडोनेशिया इसे खरीदने वाला दूसरा देश बना है। पीएम मोदी ने मंगलवार को जकार्ता में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बैठक में कई अहम समझौते हुए। इंडोनेशिया ने ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल भारतीय ‘अस्त्र’ एयर-टू-एयर मिसाइल खरीदने का भी फैसला किया है। इसके अलावा भारत इंडोनेशिया के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) विकसित करने में मदद करेगा। इसे भारत की चुनावी व्यवस्था पर भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे का आज दूसरा दिन है। जकार्ता में मंगलवार सुबह मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उन्हें गले भी लगाया। पीएम दिन में इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन भी जाएंगे। 9वीं शताब्दी में बना यह मंदिर भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा को समर्पित है और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। मोदी की इंडोनेशिया दौरे से जुड़ी 4 तस्वीरें… पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

More From Author

सेंसेक्स में 150 अंक की तेजी:78,400 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 50 अंक चढ़ा; IT और बैंकिंग शेयर्स ज्यादा खरीदारी

वर्ल्ड अपडेट्स:चीन में भूस्खलन से 33 लोग दबे: 17 को बचाया गया, 16 की तलाश जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *