यूक्रेन जंग पर ट्रम्प की पुतिन को चेतावनी:कहा- बातचीत को तैयार नहीं हुए तो रूस पर प्रतिबंध लगाएंगे; बोले- हर समय को मिलने को तैयार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन जंग के मुद्दे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को चेतावनी दी है। ट्रम्प ने मंगलवार को कहा अगर पुतिन जंग पर बातचीत के लिए तैयार नहीं होते हैं, तो अमेरिका रूस पर प्रतिबंध लगाएगा। उन्होंने कहा कि वे हर समय पुतिन से बातचीत और व्यक्तिगत तौर पर मिलने के लिए तैयार हैं। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ट्रम्प ने कहा कि यूक्रेन में जंग कभी शुरू ही नहीं होनी चाहिए थी, यहां भयंकर स्थिति है, लाखों लोग मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा- अगर अमेरिका में एक सक्षम राष्ट्रपति होता, तो यह जंग कभी नहीं होती। अगर मैं राष्ट्रपति होता, तो ऐसा नहीं होता। ट्रम्प ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में रूस ने यूक्रेन पर हमला करने की हिम्मत नहीं की थी। यूक्रेन को हथियार सप्लाई की समीक्षा करेंगे
यूक्रेन को अमेरिका से होने वाली हथियारों की सप्लाई पर ट्रम्प ने कहा कि वो इसकी समीक्षा कर रहे हैं। ट्रम्प ने बताया कि वो यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। ट्रम्प जल्द ही पुतिन से भी बात करेंगे। दूसरी तरफ ट्रम्प ने यूरोपीय यूनियन पर अमेरिका की तुलना में यूक्रेन को कम वित्तीय सहायता देने का आरोप लगाया। ट्रम्प ने कहा कि हम यूक्रेन के लिए 200 अरब डॉलर दे रहे हैं। यूरोप को हमसे ज्यादा खतरा है, फिर वे कम मदद दे रहे हैं। ट्रम्प ने यूक्रेनी राष्ट्रपति से अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि जेलेंस्की शांति चाहते हैं। इसके लिए रूस और यूक्रेन, दोनों पक्षों को बातचीत करनी होगी। दोनों में सहमति होना जरूरी है। यूक्रेन जंग पर पुतिन ने जिनपिंग से बात की
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को यूक्रेन जंग को खत्म करने और नए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से संबंधों को लेकर बातचीत की। जिनपिंग और पुतिन ने वीडियो कॉल के जरिए एक घंटे 35 मिनट तक बातचीत की। दोनों ने रूस और चीन के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने का प्रस्ताव भी रखा। क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया कि रूस अमेरिका के साथ सम्मानजनक रिश्ते रखना चाहता है। ———————– ट्रम्प से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… ट्रम्प ने राष्ट्रपति बनते ही बाइडेन के 78 फैसले पलटे:यूक्रेन जंग पर बोले- पुतिन कोई डील नहीं करके रूस को बर्बाद कर रहे डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने भारतीय समयानुसार सोमवार रात 10:30 बजे अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में पद की शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट के जज जॉन रॉबर्ट्स ने उन्हें शपथ दिलाई। यह उनका दूसरा टर्म है। वे 2017 से 2021 तक अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति रह चुके हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

More From Author

दिल्ली चुनाव अपडेट्स:प्रवेश वर्मा बोले- दिल्ली में पंजाब की गाड़ियां, सुरक्षा व्यवस्था को खतरा; केजरीवाल बोले- यह पंजाबियों का अपमान

सोना पहली बार ₹80 हजार के पार:10 ग्राम की कीमत ₹80,142 हुई, जून तक ₹85 हजार पहुंच सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *