सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की तेजी:ये 76,150 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी करीब 100 चढ़ा, IT और FMCG शेयर्स में मजबूती

शेयर बाजार में आज यानी 22 जनवरी को बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की तेजी है, ये 23,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट देखने को मिल सकती है। IT, FMCG और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। वहीं मेटल और पावर स्टॉक्स पर दबाव देखने को मिल रहा है। एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला कारोबार आज से ओपन होगा डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस का IPO
डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का IPO आज यानी 22 जनवरी से ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू में 24 जनवरी तक बोली लगा सकेंगे। 29 जनवरी को कंपनी के BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी टोटल ₹220.50 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें 75 लाख नए शेयर जारी होंगे। पूरी खबर पढ़ें कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 21 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1,235 अंक की गिरावट के साथ 75,838 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 320 अंक की गिरावट रही थी, ये 23,024 पर बंद हुआ था।

More From Author

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से सड़कें बंद, हिमाचल में 6cm बर्फ:MP के 6 शहरों में तापमान 10° से नीचे, UP समेत 12 राज्यों में कोहरा

अमेरिका में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक:जयशंकर की अमेरिकी विदेश मंत्री और NSA से मुलाकात; द्विपक्षीय बातचीत की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *