जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से सड़कें बंद, हिमाचल में 6cm बर्फ:MP के 6 शहरों में तापमान 10° से नीचे, UP समेत 12 राज्यों में कोहरा

देश के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में लगातार तीसरे दिन बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल के हंसा में 2.5 सेमी, जबकि काजा सहित अन्य इलाकों में भी 5 से 6 सेमी बर्फबारी हुई। यहां बुधवार को भी बर्फबारी की संभावना है। कुकमसेरी में रात का तापमान -5.6°C दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, सोनमर्ग, जोजिला पास जैसे ऊंचे इलाकों में मंगलवार को हुई बर्फबारी के कारण गुरेज-बांदीपुरा रोड, सेमथान-किश्तवाड़, मुगल रोड बंद हो गए। यहां बर्फ हटाने का काम जारी है। MP-UP समेत 12 राज्यों में कोहरे का अलर्ट है। यूपी के 40 जिलों में घना कोहरा भी देखने को मिला है। विजिबिलिटी 100 मीटर तक घट गई। सर्द हवाओं के कारण यहां ठंड का असर भी बना हुआ है। फतेहपुर राज्य में सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का तापमान 7.2°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा कि मध्य प्रदेश में हवा का रुख बदलने से दिन में तापमान बढ़ रहा है, लेकिन रात में ठंड का असर बरकरार है। भोपाल, मंडला, पचमढ़ी, राजगढ़, उमरिया, नौगांव जैसे शहरों में पारा 10° से नीचे ही चल रहा है।मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश हो सकती है। 2 दिन के बाद राज्य के तापमान में 2-3°C की बढ़त होगी। राज्यों से बर्फबारी और कोहरे की तस्वीरें… लाहौल में घटी पर्यटकों की संख्या, अटल टनल खुली
हिमाचल प्रदेश के सोलंगनाला में बर्फ पिघलने और अटल टनल रोहतांग के पार सिस्सू में पर्यटन गतिविधियां बंद होने के चलते अब धीरे-धीरे पर्यटकों को संख्या में कमी आने लगी है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों से देखा जाए तो बीते तीन दिनों में कुल 3540 वाहन ही आए हैं। पिछले सप्ताह वीकेंड के तीन दिनों का यह आंकड़ा पांच हजार वाहनों से ज्यादा था। होटल कारोबारियों के अनुसार अब ऑक्यूपेंसी 80 प्रतिशत से घटकर 50 प्रतिशत रह गई है। अगले 2 दिन के मौसम का अनुमान… 23 जनवरी: 4 राज्यों में घना कोहरा, साउथ के राज्यों में बारिश 24 जनवरी: 2 राज्यों में बहुत घना कोहरा न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: दिन की ठंड गायब, रात में भोपाल-पचमढ़ी ज्यादा सर्द; 6 शहरों में पारा 10° से नीचे हवा का रुख बदलने से MP में दिन की ठंड गायब हो गई। ज्यादातर शहरों में पारा 25 डिग्री के पार है। हालांकि, रात में ठंड का असर है। भोपाल, मंडला, पचमढ़ी, राजगढ़, उमरिया, नौगांव जैसे शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे ही चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 8 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, कोहरे की भी आशंका; 24 जनवरी से सर्द हवा चलेगी राजस्थान में आज एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके असर से प्रदेश के 8 जिलों में बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। दो जगह घना कोहरे छाने की भी संभावना है। इस सिस्टम के बाद कई जिलों में कोहरा छा सकता है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 17 जिलों में बारिश होगी, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, 1.5 डिग्री तापमान में गिरावट, अबोहर सबसे ठंडा पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दो दिन तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। आज (बुधवार) 17 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। उधर, पिछले 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 13 जिलों में आज बारिश, जनवरी में चौथी बार अलर्ट जारी; सिरसा-नूंह में सबसे ज्यादा बादल बरसे हरियाणा में आज से मौसम फिर बदलने जा रहा है। प्रदेशभर में अगले 2 दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने 13 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें दक्षिण हरियाणा के अधिकतर इलाके शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें.. उत्तर प्रदेश: 54 साल का रिकॉर्ड टूटा, जनवरी सबसे गर्म, पारा 26.8°; 40 जिलों में कोहरा छाया यूपी में सर्द हवाएं परेशान कर रही हैं। 40 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 100 मीटर रह गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। हवाएं 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

भारत vs इंग्लैंड पहला टी-20 आज:कोलकाता में दूसरी बार भिड़ेंगी दोनों टीमें, मोहम्मद शमी की 14 महीने बाद वापसी; पॉसिबल प्लेइंग-11

सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की तेजी:ये 76,150 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी करीब 100 चढ़ा, IT और FMCG शेयर्स में मजबूती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *