INS सूरत, INS नीलगिरी और INS वाघशीर का कमीशन आज:पीएम मुंबई में नेवल डॉकयार्ड पहुंचकर राष्ट्र को समर्पित करेंगे; महायुति के विधायकों से भी मिलेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में तीन वॉरशिप INS सूरत (डिस्ट्रॉयर), INS नीलगिरि (स्टेल्थ फ्रिगेट) और INS वाघशीर (सबमरीन) को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन तीनों अल्ट्रा-मॉर्डन वॉरशिप से इंडियन नेवी की ताकत और बढ़ जाएगी। पीएम मोदी ने मंगलवार को X पोस्ट में कहा, ’15 जनवरी को हमारी नौसेना क्षमताओं के लिए एक विशेष दिन होने जा रहा है। तीन फ्रंटलाइन नौसैनिक लड़ाकू जहाजों के शामिल होने से डिफेंस में ग्लोबल लीडर बनने की हमारी कोशिशों को ताकत मिलेगी और आत्मनिर्भरता की दिशा में हमारी खोज को बल मिलेगा।’ इसके अलावा पीएम नवी मुंबई के खारघर में इस्कॉन परियोजना श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी मुंबई में महायुति के विधायकों से मिलेगें। राज्य के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा- पीएम मुंबई आ रहे हैं। वे महायुति के विधायकों का मार्गदर्शन करेंगे। लोगों ने हमें भारी बहुमत दिया है और इसलिए हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने लगातार हमारी सरकार का समर्थन किया है। INS नीलगिरि (स्टेल्थ फ्रिगेट) INS सूरत (डिस्ट्रॉयर) INS वाघशीर (सबमरीन) 21वीं सदी में वॉरशिप के प्रकार
एडवांस वॉरशिप को आम तौर पर 7 मुख्य श्रेणियों में बांटा गया है एयरक्राफ्ट कैरियर:
एयरक्राफ्ट कैरियर ऐसे वॉरशिप हैं जो समुद्री हवाई अड्डे के तौर पर काम करते हैं। इस पर फुल लेंथ फ्लाईंग डेक और विमानों को ले जाने, हथियारबंद करने, तैनात करने और रिकवर करने की सुविधा होती है। आम तौर यह एक बेड़े का मुख्य जहाज होता है, क्योंकि ये नेवी को एयरक्रॉफ्ट ऑपरेशन के लिए लोकल बेस पर डिपेंड किए बिना दुनिया भर में एयर पावर का यूज करने की परमिशन देता है। क्रूजर
क्रूजर एक प्रकार का वॉरशिप है। एडवांस क्रूजर आम तौर पर विमान वाहक और एम्फीबियस असॉल्ट जहाजों के बेड़े में शामिल सबसे बड़े जहाज होते हैं। ये मल्टी टास्किंग होते हैं। डिस्ट्रॉयर डिस्ट्रॉयर तेज, युद्धाभ्यास करने के लिए योग्य और लंबे समय तक चलने वाला वॉरशिप होता है। इसका काम युद्ध के दौरान फ्लीट में शामिल दूसरे जहाजों को बचाना होता है। अधिकतर डिस्ट्रॉयर वॉरशिप मिसाइल सिस्टम से लैस होते हैं। फ्रिगेट
फ्रिगेट एक प्रकार का वॉरशिप होता है। इसका यूज जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तरीके से किया जाता है। एडवांस नेवी में फ्रिगेट का यूज दूसरे वॉरशिप और मर्चेंट जहाजों रक्षा के लिए किया जाता है। कार्वेट
कार्वेट एक छोटा वॉरशिप है। यह पारंपरिक रूप से उचित युद्धपोत माना जाने वाला सबसे छोटा वर्ग है। एक कार्वेट आमतौर पर 500 टन और 2,000 टन के बीच होता है। हाल के डिजाइन 3,000 टन तक पहुंच सकते हैं। सबमरीन पनडुब्बी पानी के अंदर चलती है। पनडुब्बियों को उनके आकार के बावजूद जहाजों के बजाय नावों के तौर पर देखा जाता है। इनमें फाइबर-ऑप्टिक, एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP), वेवलेंथ-डिवीजन मल्टीप्लेक्सिंग, ऑप्टिकल ऐड/ड्रॉप मल्टीप्लेक्सिंग (OADM), हाइड्रोएकॉस्टिक मॉनिटरिंग जैसे कई सारी टेक्नीक होती हैं। एम्फीबियस असॉल्ट जहाज एम्फीबियस असॉल्ट जहाज का यूज दुश्मन के इलाके में जमीनी सेना को उतारने के लिए किया जाता है। मॉर्डन शिप एम्फीबियस लैंडिंग क्राफ्ट को सर्पोट करते हैं। ज्यादातर डिजाइन में एक वेल डेक शामिल होता है। कुछ एम्फीबियस असॉल्ट जहाज फिक्स्ड-विंग एयरक्रॉफ्ट का भी सपोर्ट करते हैं।

More From Author

देश के बैंकों में 1.50 लाख करोड़ कैश की कमी:जमा पर ब्याज बढ़ रहा; डिपॉजिट की ब्याज दरें 7.50% तक पहुंचीं

साउथ कोरिया के पद से हटाए गए राष्ट्रपति गिरफ्तार:पुलिस सीढ़ी लगाकर घर में घुसी; पिछले महीने इमरजेंसी लगाई थी, संसद ने फैसला पलटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *