विधायक भावना बोलीं- किसानों को पागल समझते हैं, VIDEO:बिजली कटौती, रिश्वत की शिकायत पर JE को लगाई फटकार; हटाने के निर्देश दिए

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ठाठापुर-रामपुर विद्युत सब स्टेशन का सरप्राइज इंस्पेक्शन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से पैसे मांगने और खराब बिजली व्यवस्था को लेकर जूनियर इंजीनियर (JE) को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि किसानों को पागल समझते हैं क्या। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि जनता के साथ गलत व्यवहार, लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों और जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसी के साथ उन्होंने जेई को हटाने के निर्देश दिए। वहीं, अब अधिकारी को फटकारने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। देखिए पहले ये तस्वीरें… शिकायतों के बाद पहुंचीं विधायक दरअसल, सोमवार को विधायक भावना बोहरा विधानसभा क्षेत्र में लगातार मिल रही बिजली संबंधी शिकायतों और किसानों की समस्याओं को देखते हुए अचानक ठाठापुर-रामपुर विद्युत सब स्टेशन पहुंचीं। उनके सरप्राइज इंस्पेक्शन से विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने विधायक को बताया कि जेई सौरभ अजगले का व्यवहार किसानों और आम लोगों के प्रति ठीक नहीं है। उनका आरोप था कि बिजली से जुड़े काम कराने के लिए पैसे मांगे जाते हैं और बिना लेन-देन के समस्याओं का समय पर समाधान नहीं किया जाता। गांवों में कई दिनों तक रहती है बिजली गुल ग्रामीणों ने बताया कि इलाके के कई गांवों में कई दिनों तक बिजली नहीं रहती। इससे किसानों को खेतों की सिंचाई करने में दिक्कत होती है। वहीं, घरों और दुकानों में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली विभाग समय पर समस्या का समाधान नहीं करता। JE को मौके पर लगाई फटकार शिकायतें सुनने के बाद विधायक भावना बोहरा ने मौके पर ही JE सौरभ अजगले को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जनता के साथ गलत व्यवहार, लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसानों और जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना उनकी जिम्मेदारी है। जेई को हटाने के दिए निर्देश इसके बाद विधायक ने विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर बात कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने शिकायतों को गंभीर बताते हुए जेई सौरभ अजगले को तत्काल हटाकर उनकी जगह नए जेई की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। बिजली व्यवस्था सुधारने के भी दिए आदेश इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र की बिजली व्यवस्था जल्द सुधारने, खराब ट्रांसफार्मरों को बदलने, तकनीकी खराबियों को तुरंत दूर करने और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई विधायक भावना बोहरा ने कहा कि किसानों और आम लोगों को बेवजह परेशान करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी शिकायतें दोबारा मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ और कड़े कदम उठाए जाएंगे। …………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… अधिकारी पर भड़के बृजमोहन, ग्रामीणों ने बजाई ताली, VIDEO: कहा- सबसे ज्यादा शिकायत आपकी है, अभिनंदन करें कि क्या करें; सुशासन तिहार में फटकारा
रायपुर के आरंग के नगर पंचायत समोदा में सुशासन तिहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सांसद बृजमोहन अग्रवाल शिकायत मिलने पर भड़क गए। उन्होंने नायब तहसीलदार गजानंद सिदार को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि, आपका अभिनंदन करें कि क्या करें बताओ। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

चीन का नया ‘मिसाइल मैसेज’:परमाणु पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल दागी, हिंद-प्रशांत में बढ़ा तनाव, भारत के लिए क्या मायने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *