पौष पूर्णिमा स्नान के साथ महाकुंभ का आगाज:1 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे; कल्पवास शुरू; संगम नोज पर हर घंटे 2 लाख लोग स्नान करेंगे

प्रयागराज महाकुंभ का आगाज हो चुका है। आज पौष पूर्णिमा का पहला स्नान है। इस मौके पर 1 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाएंगे। संगम नोज पर हर घंटे में 2 लाख लोग स्नान करेंगे। आज से ही श्रद्धालु 45 दिन का कल्पवास शुरू करेंगे। 24 घंटे पहले से मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। व्यवस्था सही रखने के लिए मेले में वाहनों की एंट्री रविवार देर रात बंद कर दी गई। अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने दैनिक भास्कर से बताया कि संगम नोज समेत करीब 12 किलोमीटर एरिया में स्नान घाट बनाया गया है। मेले में 20 से 25 लाख कल्पवासी हैं।

More From Author

कार सवार युवकों ने दिनदहाड़े युवक को पीटा VIDEO:अंबिकापुर में रॉड और लाठियों से हमला, मारपीट में जिलाबदर बदमाश भी शामिल

क्रेडिट कार्ड से ज्यादा खर्च बिगाड़ सकता है क्रेडिट-स्कोर:HDFC की मार्केट-वैल्यू ₹70,479 करोड़ कम हुई, इस हफ्ते बाजार में उतार-चढ़ाव का अनुमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *