डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने की कार्रवाही शुरू:केंद्र ने परिवार को जगह सुझाईं; जमीन के लिए ट्रस्ट बनाकर आवेदन करना होगा

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने के लिए जमीन आवंटन का काम शुरू हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार ने स्मारक के लिए डॉ. सिंह के परिवार को कुछ जगहें सुझाई हैं। परिवार से जगह का चुनाव हो जाने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक गांधी-नेहरू परिवार की समाधियों के नजदीक ही डॉ. सिंह का स्मारक बनाए जाने की संभावना है। स्मारक के लिए एक-डेढ़ एकड़ जमीन दी जा सकती है। इसके लिए शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने राजघाट और उसके आस-पास का दौरा भी किया है। नई पॉलिसी के मुताबिक जमीन आवंटन किसी ट्रस्ट को ही किया जा सकता है। इस वजह से पहले ट्रस्ट का गठन करना होगा। जमीन के लिए आवेदन ट्रस्ट ही करेगा। स्मारक को लेकर कांग्रेस ने मोदी-शाह को पत्र लिखा था… 27 दिसंबर: खड़गे ने स्मारक के लिए जमीन मांगी थी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 27 दिसंबर की शाम को पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था। कहा था कि डॉ. सिंह का अंतिम संस्कार जहां हो वहीं स्मारक बनाया जाए। हालांकि गृह मंत्रालय ने निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार करवाया था। कांग्रेस ने इस पर नाराजगी जताई थी और कहा था कि यह पूर्व PM का अपमान है। 28 दिसंबर: बीजेपी बोली- जमीन अलॉट कर दी गई स्मारक के लिए जमीन न दिए जाने के आरोप पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 28 दिसंबर को कहा था- डॉ. सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित कर दी गई है। इसके बारे में उनके परिवार को भी जानकारी दे दी गई है। हालांकि नड्‌डा ने यह नहीं बताया था कि जमीन कहां दी गई।

More From Author

केजरीवाल के भागवत से 4 सवाल:पूछा- भाजपा वोट खरीद रही, आपका समर्थन है? BJP बोली- आपकी RSS प्रमुख से बात करने की औकात नहीं

इंस्टाग्राम पर लाइव आकर लड़की ने किया सुसाइड VIDEO:जांजगीर-चांपा में 19 साल की युवती ने लगाई फांसी, तड़प-तड़पकर कर गई जान, लोग देखते रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *