श्रीनगर में एनकाउंटर, 2 आतंकियों के छिपे होने की आशंका:22 दिन पहले भी यहां मुठभेड़ हुई थी, तब आतंकी जंगल की ओर भाग गए थे

सेंट्रल कश्मीर के श्रीनगर में 22 दिन बाद सोमवार रात को फिर से एनकाउंटर शुरू हुआ, जो देर रात तक भी जारी रहा। श्रीनगर के हरवान जंगल में सुरक्षाबलों की सर्च पार्टी पर पहले आतंकियों ने गोली चलाई। जैसे ही जवान संदिग्ध जगह के करीब पहुंचे, उन पर आतंकियों की ओर से भारी गोलीबारी होने लगी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सेना ने बताया कि 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। एनकाउंटर शुरू होने के बाद हेडक्वार्टर से और जवानों को हरवान के जंगल में चल रहे एनकाउंटर के लिए बुलाया गया। 22 दिन पहले भी इसी जंगल में मुठभेड़ हुई थी, तब आतंकी भागने में कामयाब हुई थे। कई घंटों की गोलीबारी के बाद एनकाउंटर तब बंद कर दिया गया था। 10 नवंबर के एनकाउंटर में भी 2-3 आंतिकयों की छिपे होने की आशंका था। हरवान का जंगल साउथ कश्मीर के पुलवामा से जुड़ा है हरवान का जंगल साउथ कश्मीर के पुलवामा के त्राल के जंगल से भी जुड़ा हुआ है। आशंका है कि आतंकी इसी इलाके से हरवान के जंगल पहुंचे थे। 10 नवंबर आंतकी को एनकाउंटर से भागने में कामयाब हुए थे। कई घंटों के ऑपरेशन के बाद भी आतंकियों के लोकेशन सुरक्षाबलों को नहीं मिली थी। घाटी में पिछली 5 आतंकी वारदात और एनकाउंटर घाटी में गैर-कश्मीरियों की हत्या और टारगेट किलिंग भी बढ़ीं खुफिया एजेंसियों ने बताया था कि टारगेट किलिंग पाकिस्तान की कश्मीर में अशांति फैलाने की नई साजिश है। माना जा रहा है कि इसका मकसद, आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास की योजनाओं पर पानी फेरना है। आर्टिकल 370 हटने के बाद से ही कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाएं बढ़ी हैं, जिसमें खास तौर पर आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों, प्रवासी कामगारों और यहां तक कि सरकार या पुलिस में काम करने वाले उन स्थानीय मुस्लिमों को भी निशाना बनाया है, जिन्हें वे भारत का करीबी मानते हैं। ——————————— जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें … जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 2 आतंकी गिरफ्तार, 3 ग्रेनेड और 1 पिस्तौल भी बरामद जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3 ग्रेनेड और 1 पिस्तौल भी बरामद की गई है। सेना के अधिकारियों ने बताया ये दोनों जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स नाम के संगठन से जुड़े हाइब्रिड आंतकी हैं।पूरी खबर पढ़ें …

More From Author

गौतम गंभीर भारतीय टीम से जुड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटे:फैमिली फंक्शन में हिस्सा लेने भारत गए थे; 6 दिसंबर से दूसरा टेस्ट

कोंडागांव में 6 हजार 604 किसानों ने बेचा धान:85 करोड़ 63 लाख का भुगतान, खरीदी केन्द्रों में माइक्रो ATM की भी सुविधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *