तमिलनाडु के नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन हिरासत में:केस भी दर्ज; एक्ट्रेस तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप

तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ अभिनेत्री तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने छह धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, गिरफ्तारी से बचने के लिए उदयनिधि ने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है। सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल विवाद पर आयोजित रैली में उदयनिधि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साध रहे थे। इसी दौरान भीड़ से “तृषा, तृषा” के नारे लगे। आरोप है कि इस पर उन्होंने कहा, “पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए।” बाद में उन्होंने सफाई दी कि उनका इशारा कावेरी के पानी की ओर था। कई पार्टियों ने भी आलोचना की थी टीवीके विधायक रेवंत चरण ने कहा कि इससे डीएमके की राजनीतिक संस्कृति और सोच उजागर होती है। टीवीके नेता आधव अर्जुन ने उदयनिधि को “अश्लील निधि” बताते हुए कहा कि उन्होंने राजनीतिक संवाद का स्तर गिराया है। तमिलनाडु भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने टिप्पणी को अश्लील और शर्मनाक बताते हुए उदयनिधि की गिरफ्तारी की मांग की। भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने कहा कि उन्हें अभिनेत्री तृषा से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। DMK की सफाई- उदयनिधि ने किसी का नाम नहीं लिया डीएमके सांसद टी.आर. बालू ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उदयनिधि ने किसी महिला का नाम नहीं लिया और पूरा विवाद झूठा है। वहीं, पूर्व मंत्री टी. मनो थंगराज ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि कावेरी मुद्दे और डेल्टा क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए इस विवाद को हवा दी जा रही है। तृषा और विजय के रिश्ते की चर्चाएं तृषा कृष्णन और विजय पिछले दो दशक से तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित ऑन-स्क्रीन जोड़ों में रहे हैं। दोनों ने ‘घिल्ली’, ‘थिरुपाची’, ‘आथि’, ‘कुरुवी’ और ‘लियो’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है। पिछले कुछ सालों से दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं। तिरुमाला मंदिर में साथ दिखने और निजी मुलाकातों की खबरों के बाद इन अटकलों ने और जोर पकड़ा। हालांकि, विजय और तृषा दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। उदयनिधि स्टालिन के पिछले विवादित बयान 2 सितंबर 2023: सनातन धर्म की तुलना डेंगू-मलेरिया से की उदयनिधि ने कहा था कि सनातन धर्म डेंगू, मलेरिया, मच्छर और कोरोना की तरह है, जिसका सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि उसे खत्म करना जरूरी है। इस बयान पर देशभर में विवाद हुआ। 12 मई 2026: विधानसभा में फिर कहा- सनातन खत्म होना चाहिए तमिलनाडु विधानसभा में उन्होंने कहा कि सनातन लोगों को बांटता है, इसलिए इसे खत्म किया जाना चाहिए। बयान के बाद विपक्ष ने इसे हिंदू धर्म के खिलाफ बताया। ————————-
ये खबर भी पढ़ें… थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन देखने पहुंचीं तृषा:निकलते हुए भीड़ ने घेरा एक्टर से राजनेता बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन कल यानी 23 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज हुई है। इस मौके पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंची थीं। थिएटर के बाहर स्पॉट हुईं तृषा ने इस पर बात करने से इनकार कर दिया, जबकि उनकी मां ने भावुक होकर कहा कि वो विजय को बड़े पर्दे पर देखना मिस करेंगी। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

अरशद नदीम के कोच बोले- पर्याप्त तैयारी नहीं हुई:पाकिस्तानी स्पोर्ट्स फेडरेशन ने दूरी बना ली थी; कॉमनवेल्थ के जेवलिन में नौवें स्थान पर रहे

नीरज 21 अगस्त को लुसाने डायमंड लीग में उतरेंगे:कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीता था; ओलिंपिक गोल्डिस्ट अरशद और श्रीलंका के पथिराजे से मुकाबला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *