प्रियांक खड़गे बोले- अनशन करो, लाठी खाओ फिर इस्तीफा दूंगा:फिर कहा- बयान गलत तरीके से पेश किया गया; भाजपा बोली- परीक्षा में गड़बड़ी का मजाक उड़ाया

कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने सोमवार को कहा कि जो लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, उन्हें पहले 25 दिन भूख हड़ताल पर बैठना चाहिए और फिर लाठीचार्ज का सामना करना चाहिए। दरअसल, विजयपुरा में एक एग्जाम सेंटर पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट के सीरियल नंबर प्रश्न पत्र से मेल नहीं खा रहे थे। इसके बाद कई छात्र परीक्षा केंद्र से बाहर निकल आए और दोबारा परीक्षा कराने की मांग करने लगे। खरगे ने इस मामले पर मीडिया से बात करते हुए यह बयान दिया। भाजपा ने कांग्रेस नेता पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का विरोध कर रहे छात्रों का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया है। सरकार ने आरोपों को खारिज किया कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि ओएमआर शीट और प्रश्न पत्र के नंबरों का मेल खाना जरूरी नहीं है। केईए के अनुसार, सोशल मीडिया पर फैली गलत जानकारी के कारण छात्र भ्रमित हुए। केवल प्रश्न पत्र सीरीज और वर्जन कोड का ओएमआर शीट पर भरा जाना अनिवार्य है। यह परीक्षा भर में 1,453 सिविल पुलिस कांस्टेबल पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। भाजपा और जेडीएस ने की इस्तीफे की मांग विपक्ष के नेता आर अशोक ने खड़गे के बयान की निंदा करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि मंत्री छात्रों को पुलिस की लाठियां खाने की सलाह दे रहे हैं। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर पाखंड का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो पार्टी नीट जैसे मुद्दों पर छात्रों का समर्थन करने का दावा करती है, वह अब भर्ती परीक्षा के विरोध पर असंवेदनशील टिप्पणी करने वाले मंत्री का बचाव कर रही है। भाजपा ने खड़गे के बयान की कड़ी निंदा की है। प्रियांक खड़गे ने पहले कहा था- RSS को बैन करेंगे कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने 1 जुलाई 2025 को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो RSS पर बैन लगाया जाएगा। प्रियांक ने RSS पर धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद के खिलाफ काम करने का आरोप भी लगाया।उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने पहले भी दो बार RSS पर बैन लगाया था और अब उन्हें उसे हटाने का अफसोस है। उनके मुताबिक, संघ हमेशा समानता और आर्थिक न्याय के विरोध में रहा है।’ प्रियांक खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे हैं और अभी कर्नाटक सरकार में मंत्री हैं। पहले भी RSS को बैन करने की बात कर चुके हैं। 2 साल उन्होंने कर्नाटक में RSS को बैन करने की बात कही थी। पूरी खबर पढ़ें… ——————————————- ये खबर पढे़ं… कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार, 19 मंत्रियों ने शपथ ली:किसी महिला को मंत्री नहीं बनाया, तीन पूर्व CM के बेटे अब मंत्री कर्नाटक में CM डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली दो महीने पुरानी कैबिनेट का पहला विस्तार सोमवार को हुआ। 19 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। पूरी खबर पढ़ें…

More From Author

7 साल में 274 भगोड़े भारत लाए:सरकार बोली- 36 देशों से प्रत्यर्पण, ₹17,874 करोड़ की संपत्ति भी अटैच

कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद पाकिस्तानी बॉक्सर टीम होटल से लापता:पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास है, फेडरेशन पर फिर सवाल उठे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *