राहुल गांधी बोले- RSS इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा:देश बर्दाश्त नहीं करेगा, PM सरकार के कामों के लिए माफी मांगें

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि देश के छात्र दर्द में हैं। उन्हें PM नरेंद्र मोदी की माफी की जरूरत नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि PM अपनी सरकार के कामों के लिए माफी मांगें। उन्होंने कहा- छात्र सड़कों पर इसलिए हैं, क्योंकि RSS देश का इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा है। भारत अपने इतिहास के कुचले जाने को बर्दाश्त नहीं करेगा। राहुल गांधी मंगलवार को पूर्व कांग्रेस सांसद वाइको की किताब के विमोचन कार्यक्रम में बोल रहे थे।
छात्रों के पास काम नहीं, परीक्षा में निष्पक्षता चाहते हैं राहुल ने कहा, “हम अजीब दौर से गुजर रहे हैं, जहां छात्र सड़कों पर हैं, उनके पास काम नहीं है और वे परीक्षाओं में निष्पक्षता तथा एक बेहतर शिक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ PM उन्हें माफ कर रहे हैं। नहीं पता कि PM को यह विचार कहां से आता है कि वे उन्हें या भारत के भविष्य को माफ कर सकते हैं।” हर राज्य के साथ निष्पक्ष व्यवहार हो- राहुल सैनिक स्कूलों में RSS की दखल बढ़ रही राहुल गांधी ने मंगलवार को ही रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि सैनिक स्कूलों में RSS की दखल बेवजह बढ़ रही है। इस पर समिति के चेयरमैन राधा मोहन सिंह ने राहुल से अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज पेश करने को कहा है। चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि राहुल जो भी दस्तावेज देंगे, उन्हें स्पष्टीकरण के लिए संबंधित मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। —————— ये खबर भी पढ़ें: राहुल बोले- छात्रों को पीएम की माफी की जरूरत नहीं:बल्कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए; NEET में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों से मिले चेन्नई। राहुल गांधी ने शनिवार को चेन्नई में स्टूडेंट्स और NEET में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजन से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा- स्टूडेंट्स को पीएम की माफी की जरूरत नहीं, बल्कि उन्हें स्टूडेंट्स से माफी मांगनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

आरंग में महिला की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप:पिता बोले- दूसरी महिला से अफेयर के कारण दामाद ने बेटी को कुएं में धक्का दिया

प्रियांक खड़गे बोले- अनशन करो, लाठी खाओ फिर इस्तीफा दूंगा:फिर कहा- बयान गलत तरीके से पेश किया गया; भाजपा बोली- परीक्षा में गड़बड़ी का मजाक उड़ाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *