नीरज 21 अगस्त को लुसाने डायमंड लीग में उतरेंगे:कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीता था; ओलिंपिक गोल्डिस्ट अरशद और श्रीलंका के पथिराजे से मुकाबला

दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा 21 अगस्त को स्विट्जरलैंड में होने वाली लुसाने डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे। कमर की चोट से वापसी कर रहे नीरज के लिए यह सीजन का तीसरा इवेंट होगा। नीरज के सामने इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट रुमेश पथिराजे, पाकिस्तान के ओलिंपिक चैंपियन अरशद नदीम होंगे। ग्लासगो में नीरज ने 85.83 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो फेंककर सिल्वर मेडल जीता था। चोट के बाद लौट रहे नीरज नीरज पिछले साल सितंबर के बाद पहली बार जून में दोहा डायमंड लीग में उतरे थे। वहां उन्होंने 85.69 मीटर का थ्रो कर चौथा स्थान हासिल किया। इसके बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में 85.83 मीटर का थ्रो फेंककर सिल्वर जीता। मेडल जीतने के बाद नीरज ने कहा था कि उनकी वापसी सही दिशा में जा रही है और आने वाली प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन और बेहतर करने की कोशिश रहेगी। लुसाने में नीरज का बेस्ट थ्रो लुसाने नीरज के पसंदीदा मैदानों में से एक रहा है। उन्होंने 2022 में यहां 89.08 मीटर के थ्रो के साथ डायमंड लीग का खिताब जीता था। वहीं 2024 में 89.49 मीटर का थ्रो फेंककर दूसरे स्थान पर रहे थे। ऐसे में भारतीय स्टार एक बार फिर इसी ट्रैक पर पदक की उम्मीद लेकर उतरेंगे। पथिराजे सबसे बड़े दावेदार श्रीलंका के रुमेश पथिराजे फॉर्म में चल रहे जेवलिन थ्रोअर हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में 89.75 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड जीता था। उनका व्यक्तिगत बेस्ट प्रदर्शन 92.62 मीटर है, जो उन्होंने इसी साल रोम के गोल्डन गाला में बनाया था। इस सीजन में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले वह इकलौते खिलाड़ी हैं। अरशद और रोहलर भी उतरेंगे लुसाने डायमंड लीग में नीरज और पथिराजे के अलावा पाकिस्तान के अरशद नदीम, त्रिनिदाद एवं टोबैगो के केशव वालकॉट, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स और जर्मनी के थॉमस रोहलर भी उतरेंगे। इनके अलावा चेक रिपब्लिक के जैकब वाडलेच, जर्मनी के जूलियन वेबर, स्विट्जरलैंड के साइमन वीलैंड और अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन भी फील्ड में होंगे। ————————–
जेवलिन से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
अरशद नदीम के कोच बोले- पर्याप्त तैयारी नहीं हुई
पाकिस्तानी स्पोर्ट्स फेडरेशन ने दूरी बना ली थी; कॉमनवेल्थ के जेवलिन में नौवें स्थान पर रहे पाकिस्तानी जेवलिन थ्रोअर अरशद नदीम के कोच ने कहा है कि हमारी तैयारी पर्याप्त नहीं थी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गेम्स से पहले पाकिस्तान एमेच्योर एथलेटिक्स फेडरेशन (PAAF) ने उनकी तैयारी से दूरी बना ली थी। इसके चलते नदीम को अधिकांश तैयारी अपने स्तर पर करनी पड़ी। पढ़ें पूरी खबर..

More From Author

तमिलनाडु के नेता विपक्ष उदयनिधि स्टालिन हिरासत में:केस भी दर्ज; एक्ट्रेस तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप

अरशद नदीम के कोच बोले- पर्याप्त तैयारी नहीं हुई:पाकिस्तानी स्पोर्ट्स फेडरेशन ने दूरी बना ली थी; कॉमनवेल्थ के जेवलिन में नौवें स्थान पर रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *