पीएम आज नशा मुक्त युवा अभियान लॉन्च करेंगे:वर्चुअल कार्यक्रम में 10 हजार से ज्यादा जगहों से जुड़ें युवा; 100 हफ्तों तक हर रविवार कार्यक्रम होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ शुरू करेंगे। इसका मकसद युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने समाज में बदलाव लाने के लिए आगे बढ़ाना है। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में देशभर की 10 हजार से ज्यादा जगहों से युवा शामिल हो रहे हैं। इनमें MY Bharat, NSS (राष्ट्रीय सेवा योजना) के स्वयंसेवक, युवा क्लब, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी , NGO और 125 से ज्यादा आध्यात्मिक संगठन के लोग शामिल हैं। पीएम का नशा मुक्त युवा अभियान अगले 100 हफ्तों तक चलेगा। इसके तहत हर रविवार देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे, जिनके जरिए लोगों को नशे के नुकसान बताए जाएंगे और नशा मुक्त भारत का संदेश दिया जाएगा। नशे के खिलाफ जन आंदोलन बनाने की कोशिश सरकार चाहती है कि इस अभियान में स्कूल, कॉलेज, युवा संगठन, सामाजिक संस्थाएं, उद्योग संगठन और आध्यात्मिक संस्थाएं मिलकर काम करें। उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस मुहिम से जुड़ें और नशे के खिलाफ इसे जन आंदोलन बनाया जाए।

More From Author

रतनलाल डांगी केस में जांच अधिकारी बदलने की मांग:हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता, कहा-IPS अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं, सीनियर IAS से कराया जाए

तन्वी शर्मा ने जीता ताइपे ओपन का खिताब:17 साल की भारतीय शटलर ने फाइनल में वियतनाम की खिलाड़ी को हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *