छत्तीसगढ़ के भिलाई में पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ की गई है। चाय की टपरी पर दोस्तों के साथ बैठी छात्रा के पास पहुंचे युवक ने अचानक गला पकड़ा और जबरन गाल पर किस कर दिया। विरोध करने पर वह कुर्सी से नीचे गिर गई। शोर सुनकर दोस्त और सहेली बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी ने सहेली से भी मारपीट कर दी। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। शनिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। चाय की टपरी पर हुई वारदात पीड़िता मूल रूप से बालोद के डौंडी की रहने वाली है और स्मृति नगर में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। उसने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी सहेली और दोस्तों के साथ मॉडल टाउन स्थित शनि मंदिर के पास चाय की टपरी पर बैठी थी। इसी दौरान हेमंत छत्री नाम का युवक वहां पहुंचा और अचानक दोनों हाथों से उनका गला पकड़ लिया। इसके बाद उसने जबरदस्ती उनके बाएं गाल पर किस कर दिया। पीड़िता ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह कुर्सी से नीचे गिर गई। सहेली से भी की मारपीट छात्रा के दोस्तों ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने छात्रा की सहेली के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। इस हमले में सहेली के सिर और नाक पर चोट आई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। शोर मचाने पर पास बैठे बाकी लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता और हंगामा होता दिखाई दे रहा है। शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हेमंत छत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है। ……………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… हाईवे पर चलती स्कूटी में गले लगकर बैठे कपल, VIDEO: बिलासपुर में दूसरा युवक बिना हेलमेट दौड़ाता रहा गाड़ी, ASP बोले- एक्शन होगा, पहचान जारी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर युवक-युवतियों के रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आगे बैठा युवक स्कूटी चलाते दिखाई दे रहा है, जबकि पीछे बैठे युवक-युवती रोमांस करते नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
