बंदर ने बच्ची को पालने से उठाकर ड्रम में डुबोया:सरगुजा में घर घुसकर मचाया उत्पात, परिवार वालों ने दौड़ाया तो टंकी में छोड़कर भागा

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक जंगली बंदर ने पालने से 5 महीने की बच्ची को उठाकर पानी से भरे ड्रम में डाल दिया। परिवार वालों ने दौड़ाया तो बच्ची को ड्रम में ही छोड़कर बंदर भाग निकला। घटना के बाद घर वालों ने तुरंत बच्ची को बाहर निकाला और हॉस्पिटल ले गए। स्थिति को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां बच्ची का NICU (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में इलाज किया जा रहा है, फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। मामला लखनपुर ब्लॉक के ग्राम रजपुरी का है। इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। बंदर की हरकत से गांव वाले डरे हुए हैं। गांव में घुसा जंगली बंदर, मचाया उत्पात जानकारी के मुताबिक, रजपुरी गांव में 31 जुलाई की शाम करीब 4 बजे जंगल से एक बंदर गांव में घुस आया। बंदर ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। गांव वाले डर से सहमकर घरों में दुबक गए। बच्ची को ड्रम में डुबोया, परिजनों ने निकाला इसके बाद बंदर अचानक गांव के ही रहने वाले सुदर्शन प्रजापति के घर घुस गया। बंदर से सहमकर सभी लोग कमरे में घुस गए, वहीं सुदर्शन प्रजापति की 5 महीने की बेटी त्रिशिका प्रजापति को परिवार वालों ने पालने में सुलाया था, उसे नहीं उठा सके। बंदर पालने के पास पहुंचा, और मासूम बच्ची को उठाकर पानी से भरे नीले ड्रम में डाल दिया। परिजनों ने जैसे ही यह देखा तो भागकर मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला। बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में ले गए। वहां से उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बच्ची की हालत स्थिर बच्ची का इलाज NICU में किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, घटना के वक्त बच्ची हालत क्रिटिकल थी, लेकिन मेडिकेशन के बाद अब बच्ची की हालत स्थिर है। वो पूरी तरह स्वस्थ है। बच्ची के नाक-मुंह में भरा था पानी सरगुजा मेडिकल कॉलेज हास्पिटल के प्रभारी सीएस डॉ. जेके रेलवानी ने कहा, लखनपुर ब्लॉक के ग्राम रजपुरी में महिला संगीता प्रजापति के घर में बंदर आया। उनकी पांच महीने की बच्ची को उठाकर छत की ओर ले गया। घरवालों ने जब बंदर को बच्ची को ले जाते देखा तो उसे दौड़ाने लगे। इस पर बंदर जब भागने लगा और वहां पानी की टंकी में बच्ची को छोड़कर चला गया। इसके बाद परिजन बच्ची को टंकी से बाहर निकाले। उसे लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां बच्ची के नाक-मुंह से पानी निकाला गया। ………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… मरे बच्चे को गोद में लेकर घूमती रही लंगूर मां, VIDEO: लंबे समय तक सीने से लगाए रखा; करंट लगने से मौत की आशंका हाल के दिनों में एक नन्हा बंदर खूब वायरल हुआ। बंदर एक खिलौने वाले बंदर से लिपटा रहता। एक ऐसा ही नजारा रायगढ़ में देखने को मिला। फर्क सिर्फ इतना था कि एक मादा बंदर खिलौने की जगह अपने बच्चे के शव को घुमाती फिर रही थी। पढ़ें पूरी खबर…

More From Author

वर्ल्ड अपडेट्स:रूस की राजधानी मास्को के रेस्टोरेंट में धमाका, 3 की मौत, 15 घायल; एंटी टेरेरिस्ट कमेटी का दावा- यह बम ब्लास्ट था

सिस्टम पर तंज:ठेकेदार ने खोदी सड़क, बारिश में 5 किमी तक सड़क पर कीचड़; इस पर नाराज ग्रामीणों ने कर दी धान की रोपाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *