किश्तवाड़ में बादल फटने से कई घरों में पानी घुसा:सूरत में 24 घंटे में 611 मिमी बारिश; केरलम में लैंडस्लाइड से 6 की मौत

जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ में शनिवार को बादल फटने से आई फ्लैश फ्लड के बाद कई घरों में पानी घुस गया। किश्तवाड़, डोडा और रामबन में स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, केरलम के कोच्चि समेत कई दक्षिणी जिलों में 24 घंटे के भीतर 361 मिमी बारिश हुई। इसके बाद हुए लैंडस्लाइड में 6 लोगों की मौत हो गई। सूरत और मोरबी समेत गुजरात के कई हिस्सों में शनिवार को हुई भारी बारिश के बाद 27,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। वहीं, 53 लोगों को रेस्क्यू किया गया। सूरत के अंबिका तालुका में 24 घंटे में 611 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि रविवार से अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में भी भारी बारिश और तूफान की आशंका है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… तमिलनाडु: 2000 लोगों ने बारिश के लिए प्रार्थना की तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में सूखे मौसम की वजह से तिरुचिरापल्ली के थेन्नूर में मुस्लिम समाज के 2,000 लोगों ने बारिश की विशेष प्रार्थना (सलात अल-इस्तिस्का) की। कई जिलों में तापमान 37.5°C से ऊपर बना हुआ है और राज्य भीषण जल संकट का सामना कर रहा है।

More From Author

खबर हटके- डेढ़ मिनट में लड़का-लड़की की शादी:बिहार में खुला कॉकरोच कैफे; भूटान में बन रही एंटी स्मार्ट सिटी; दिमाग से चलेगी व्हीलचेयर

कॉमनवेल्थ में 10 वें दिन भारत को 8 गोल्ड:7 बॉक्सरों ने दिलाए,3 सिल्वर भी जीता, पैरा शॉटपुट में सोमन ने गोल्ड दिलाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *