मुंगेली के पत्रकार की कार पर पथराव, लूट का प्रयास:कोटा-लोरमी मार्ग पर परिवार बाल-बाल बचा, पुलिस में शिकायत दर्ज

मुंगेली के कोटा-लोरमी मार्ग पर गुरुवार देर रात पत्रकार सतीश मिश्रा की कार पर अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर लूट की नीयत से पथराव किया। इस हमले में सतीश मिश्रा, उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। घटना के बाद जूनापारा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार, पत्रकार सतीश मिश्रा 30 जुलाई की रात अपने परिवार के साथ बिलासपुर से लोरमी लौट रहे थे। उनकी वेन्यू कार (क्रमांक सीजी 04 एन के 5111) उनका बेटा विशाल मिश्रा चला रहा था। रात लगभग 10:30 बजे जब वे ग्राम लोकबंद के पास पहुंचे, तो सड़क पर मवेशियों का झुंड होने के कारण वाहन की गति धीमी थी। इसी दौरान, सड़क किनारे खड़े कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया। जब वाहन नहीं रुका, तो आरोपियों ने हाथ में रखे पत्थर से चालक की ओर हमला कर दिया। पत्थर कार के चालक साइड के शीशे से टकराया, जिससे शीशा टूट गया। अचानक हुए इस हमले से वाहन में सवार पूरा परिवार घबरा गया। हालांकि, चालक विशाल मिश्रा ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन नहीं रोका और सीधे लोरमी पहुंचकर परिवार की जान बचाई। घटना के अगले दिन विशाल मिश्रा ने जूनापारा पुलिस चौकी पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की शीघ्र पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने आम राहगीरों की सुरक्षा के लिए इस मार्ग पर रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने का भी अनुरोध किया।

More From Author

जांजगीर में युवक ने ट्रेन के सामने लेटकर की आत्महत्या:शरीर दो हिस्सों में बंटा, कारण अज्ञात; पुलिस जांच में जुटी

कॉमनवेल्थ गेम्स का आखिरी दिन:जूडो और साइक्लिंग में भारत को 5 मेडल की उम्मीद; ट्रैक साइक्लिंग में लिशा और रोनाल्डो उतरेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *