ट्रम्प बोले- ईरान पर भरोसा खत्म हो रहा:वे झूठ बोलते हैं, लेकिन बातचीत जारी है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अब उन्हें ईरान पर भरोसा नहीं रहा। कैंप डेविड में कैबिनेट बैठक के दौरान उन्होंने कहा, ईरान झूठ बोलता है, गलत जानकारी देता है। बातचीत की बात तो करता है, लेकिन बार-बार अपने वादे से मुकर जाता है। हालांकि, ट्रम्प ने साफ किया कि दोनों देशों के बीच बातचीत अभी भी चल रही है। उन्होंने बताया कि अमेरिका की ओर से स्टीव विटकॉफ, जेडी वेंस, मार्को रुबियो और जेरेड कुशनर बातचीत संभाल रहे हैं। ट्रम्प ने कहा कि बातचीत चल ही रही थी, तभी उन्हें खबर मिली कि जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर पांच मिसाइलें दागी गई हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे माहौल में हमेशा सतर्क रहना पड़ता है और आगे भी हमलों की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ईरान की ताकत पर ट्रम्प ने कहा कि अभी वह आक्रामक नजर आ सकता है, लेकिन धीरे-धीरे उसकी ताकत कमजोर पड़ जाएगी। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स: 1. ईरान ने दूसरे दूसरे समुद्री रास्ते भी बंद करने की धमकी दी: ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा कि अगर अमेरिका की नौसैनिक घेराबंदी जारी रही तो होर्मुज पर नियंत्रण और सख्त किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर दूसरे अहम समुद्री रास्ते भी बंद किए जा सकते हैं। 2. पेंटागन ने ईरान पर संभावित हमलों की रिपोर्ट पर चुप्पी साधी: अमेरिकी रक्षा विभाग ने उन रिपोर्टों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, जिनमें अमेरिका और इजराइल के ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमले की योजना बनाने का दावा किया गया है। पेंटागन ने कहा कि राष्ट्रपति के निर्देश मिलते ही कार्रवाई के लिए सेना तैयार है। 3. जयशंकर ने ईरान से कहा- कारोबारी जहाजों को निशाना न बनाया जाए: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची से फोन पर बात कर कारोबारी जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। सरकार ने बताया कि पश्चिम एशिया संघर्ष में अब तक 16 भारतीयों की मौत और 75 घायल हुए हैं। 4. अमेरिका-इजराइल ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की तैयारी में: रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने ईरान की जमीनी सीमाओं को सख्ती से नियंत्रित कर उसकी सप्लाई और व्यापार प्रभावित करने के विकल्प पर चर्चा की है। हालांकि इसे लागू करना आसान नहीं माना जा रहा। 5. ईरान का दावा- कुवैत में अमेरिकी एयरबेस पर ड्रोन हमला किया: ईरानी सेना ने दावा किया कि उसने कुवैत के अहमद अल-जाबेर एयरबेस पर मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को ड्रोन से निशाना बनाया। अमेरिका की ओर से इस दावे पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

More From Author

कॉमनवेल्थ में जूडो में 15 मिनट में अस्मिता-हर्ष गोल्ड जीते:जेवलिन में नीरज को सिल्वर और यशवीर को ब्रॉन्ज; भारत को कल 6 मेडल मिले

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में F-35B फाइटर जेट क्रैश; पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *