कोरबा में अवैध खनिज परिवहन करते 9 वाहन जब्त:खनिज विभाग का जिलेभर में अभियान, सीतामढ़ी, बरमपुर, राताखार सहित कई क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

कोरबा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और खनिजों के भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश और उप संचालक खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में जिलेभर से 9 वाहनों को जब्त किया गया है। खनिज उड़नदस्ता दल ने जिले के कई क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध खनिज परिवहन कर रहे वाहनों पर कार्रवाई की। थानों में सुरक्षित रखे गए वाहन कार्रवाई में जब्त किए गए सभी 9 वाहनों को सिटी कोतवाली थाना, सर्वमंगला पुलिस चौकी, कुसमुंडा थाना, दर्री थाना और खनिज जांच चौकी कटघोरा की अभिरक्षा में रखा गया है। वाहनों के खिलाफ खनिज विभाग और संबंधित थानों द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन रोकना अभियान का उद्देश्य खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन पर पूरी तरह नियंत्रण लगाना है। इसके साथ ही प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और शासन के राजस्व नुकसान को रोकना भी प्राथमिकता है। नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई विभाग ने बताया कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम 1957, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 समेत अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, खनिज विभाग की लगातार कार्रवाई से जिले में सक्रिय अवैध खनिज कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

More From Author

छत्तीसगढ़ के 12 स्टेशनों पर 89 नए प्लेटफॉर्म शेल्टर तैयार:बालोद-दल्लीराजहरा में 4-4, भिलाई पावर हाउस में 17, कई जगह काम जारी

जमीन विवाद में परिवार ने ही कर दी हत्या:जीपीएम में लाठी-डंडों से पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट, 4 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *