छत्तीसगढ़ के 12 स्टेशनों पर 89 नए प्लेटफॉर्म शेल्टर तैयार:बालोद-दल्लीराजहरा में 4-4, भिलाई पावर हाउस में 17, कई जगह काम जारी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12 रेलवे स्टेशनों पर 89 नए प्लेटफॉर्म शेल्टर का निर्माण पूरा कर लिया है। इन शेल्टरों के बनने से यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करते समय तेज धूप, बारिश और मौसम की अन्य परेशानियों से राहत मिलेगी। रेलवे के अनुसार, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म शेल्टर बनाए गए हैं। इन स्टेशनों पर तैयार हुए नए शेल्टर रेलवे ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल नहीं किए गए स्टेशनों पर भी यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म शेल्टर बनाए जा रहे हैं। अन्य स्टेशनों पर भी बढ़ाई जा रही सुविधा यात्रियों की जरूरत के हिसाब से हो रहा विस्तार रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की संख्या और उनकी जरूरतों को देखते हुए स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। अधिक यात्री दबाव वाले स्टेशनों और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे स्टेशनों पर सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। नए प्लेटफॉर्म शेल्टर बनने से यात्रियों को विशेष रूप से गर्मी और मानसून के दौरान काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

More From Author

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को चीन से मिला ‌₹6,000 ‌करोड़ का फंड:अमेरिका विदेशी फंडिंग पर उठा सवाल, जांच शुरू करने की मांग

कोरबा में अवैध खनिज परिवहन करते 9 वाहन जब्त:खनिज विभाग का जिलेभर में अभियान, सीतामढ़ी, बरमपुर, राताखार सहित कई क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *